डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है – What Is Debit & Credit Card In Hindi

Debit & Credit Card Kya Hai? – What Is Debit & Credit Card In Hindi? अगर आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बारे में डिटेल से जानना चाहते हो तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही हेल्पफ़ुल साबित होने वाला है, क्यूँकि आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है? प्रकार? उपयोग? फ़ायदे? कैसे बनाये? क्रेडिट और डेबिट कार्ड में अंतर? & All about Credit & Debit Card In Hindi?



दोस्तों क्या आपने अभी-अभी अपना बैंक अकाउंट ओपन किया है? या फिर आपका पहले से ही किसी बैंक में एकाउंट खुला है! तो ऐसे में कहीं बार आपको क्रेडिट कार्ड डेबिट आदि के बारे में सुनने को मिलता होगा! लेकिन नये यूजर को अक्सर क्रेडिट कार्ड क्या होता है? डेबिट कार्ड क्या होता है? इनका क्या उपयोग होता है? तथा डेबिट कार्ड या क्रेडिट क्रेडिट कार्ड में क्या अंतर होता है? इस विषय पर जानकारी नहीं होती.


  • बैंक अकाउंट हैक कैसे होता है और कैसे बचाये

  • इंटरनेट बैंकिंग क्या है – Net Banking Information In Hindi

इसलिए हमने सोचा क्यों न आज के इस लेख में क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड दोनों के बारे में बताया जाए! अतः आज के इस लेख में हम आपको विस्तारपूर्वक क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे! जिससे आपके मन में क्रेडिट त्तथा डेबिट कार्ड से लेकर जो भी सवाल हैं वह सारे इस लिंक को पढ़ने के बाद खत्म हो जाएंगे!


अतः पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें! मुझे उम्मीद है आपके लिए यह लेख लाभदायक सिद्ध होगा! चलिए देखते है की आख़िर डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है – What Is Debit & Credit Card In Hindi


क्रेडिट कार्ड क्या है? – What Is Credit Card In Hindi


क्रेडिट कार्ड एक तरीक़े का पेमेंट कार्ड होता है जिसके इस्तेमाल से यूज़र्स वस्तुओं तथा सेवाओं को उधार ले सकते है! और एक समय सीमा के बाद जिसका भुगतान करना अनिवार्य होता है. दोस्तों अगर हम क्रेडिट कार्ड को सरल शब्दों में समझें तो आपने कई बार अपने किसी शॉपिंग स्टोर या मॉल में खरीददारी करते समय अनेक लोगों को अपनी जेब से एक प्लास्टिक कार्ड निकालते देखा होगा! और उस कार्ड को swipe up कर वह पेमेंट करते हैं तो उस कार्ड को हम सामान्यतः क्रेडिट कार्ड के नाम से जानते हैं!


तथा प्रत्येक बैंक चाहता है कि उसके अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या बढ़े! जिससे उसे अधिकतम फायदा हो! क्रेडिट कार्ड में बैंक आपको 50 हज़ार से लेकर 1 लाख आदि कुछ इस तरह लिमिट देता है! जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी को भी पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं!


परंतु हम जो पैसा खर्च करते हैं उसे हमें एक समय सीमा पर वापिस बैंक को वापस करना पड़ता है अन्यथा देरी होने पर बैंक उस पैसे पर इंटरेस्ट (ब्याज) लगाना शुरू कर देता है! और यही इंटरेस्ट बैंक की आय का मुख्य स्त्रोत होता है इसलिए अधिकतर बैंक चाहते हैं कि अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या बढ़े तथा उनको इसका लाभ मिले!


दोस्तों यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आपके खाते में यदि बैलेंस नहीं भी है तब भी आप क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे निकाल सकते हैं! तो यदि आपने कब तक Credit कार्ड से पैसे नहीं निकाले तो दोस्तों आप ATM कार्ड की तरह ही क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं! क्रेडिट कार्ड को Plastic Money भी कहते हैं आइए step by step समझते हैं!


तो दोस्तों यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालना चाहते हैं तो अपने नजदीकी Atm मशीन पर जाएं। अपने ATM कार्ड की तरह अपना क्रेडिट कार्ड डालें! डालने के बाद आपसे पूछा जाएगा आपका क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर. जैसे ही आप अपने क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर डाल देते हैं जितना अमाउंट निकालना चाहते हैं वह amount डालिए उसके बाद आप के पैसे मिल जाएंगे।


दोस्तों अभी आपके मन में सवाल आ रहा है कि क्रेडिट कार्ड में पैसे ना होने के बावजूद भी बैंक की तरफ से हमें क्यों पैसा दिया जाता है? जबकि एटीएम कार्ड में तो ऐसा नहीं होता! तो इसका जवाब यह है कि यदि किसी व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड में बैलेंस नहीं होता है! और वह तब भी पैसे निकालता है तो निकाली गई राशि क्रेडिट कार्ड लिमिट से काट दी जाती है।


जी हां बैंक द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट होती है! जितने अमाउंट कि यह लिमिट होती है उतने ही पैसे हम निकाल सकते हैं! और Shopping कर सकते हैं। दोस्तों उम्मीद है इस तरह आप समझ चुके होंगे क्रेडिट कार्ड क्या है? अब हम जान लेते हैं कि क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए सामान्यतः किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?


  • ATM क्या है और ATM से पैसे कैसे निकाले?

क्रेडिट कार्ड से लिए गए पैसे कैसे चुकाएं?


यहां आपका यह भी जानना जरूरी है कि एक बार यदि आप क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लेते हैं! उधार के तौर पर तो इन्हें चुकाने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना होता है! सामान्यतः आपको क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए 45 दिनों का समय मिलता है।


लेकिन यदि कोई क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने के बावजूद भी वह बिल का पेमेंट नहीं करता है तो ऐसे में बैंक उस व्यक्ति पर पैसा न जमा करने की वजह से उस पर पेनल्टी भी लगाती हैं।


Credit Card से Shopping कैसे करें?


क्रेडिट कार्ड के बारे में हम काफी कुछ जान चुके हैं! लेकिन यदि आप ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना शुरू किया है तो आपके लिए यह भी जानना जरूरी हो जाता है कि क्रेडिट कार्ड से आखिर हम किस तरीके से शॉपिंग कर सकते हैं।


दोस्तों आप ऑनलाइन शॉपिंग में भी आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं! फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसी बड़ी E- commerce कंपनियां ऑनलाइन शॉपिंग में क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने की सुविधा देती है!


कई बार क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर आप को डिस्काउंट एवं offers भी मिल जाते हैं! दोस्तों यदि आप ज्यादा ही ऑनलाइन शॉपिंग करते तो आप एक शॉपिंग क्रेडिट कार्ड भी बना सकते हैं।


क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने समय ध्यान रखने योग्य बातें:-


• जब भी आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें तो क्रेडिट लिमिट का जरूर ध्यान रखें।
• क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा भी है जरूरी है| अतः अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स को किसी के साथ शेयर ना करें!
• अधिक आवश्यकता पड़ने पर ही क्रेडिट कार्ड से खर्च करें अक्सर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो समय पर आपके लिए क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाना भी जरूरी हो जाता है, अन्यथा आप पर पेनल्टी लग सकती हैं।
• कार्ड से पैसे निकालते समय कोशिश करें Cash ना निकालें! क्योंकि इसमें ब्याज की दरें काफी अधिक होती है!
• एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने से बचें इससे आपको अधिक खर्च करने की आदत पड़ सकती है इससे बेहतर है कि
बचत एवं निवेश पर अधिक ध्यान दें!


क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे बढ़ाए?


यदि आप वर्तमान लिमिट से खुश नहीं है! और इसे बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए वैसे कई क्रेडिट कार्ड कंपनी खुद तय करते हैं कि आप की लिमिट कितनी होनी चाहिए! लेकिन कुछ ऐसे उपाय जरूर है जिनसे आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की रिक्वेस्ट बैंक के द्वारा स्वीकार की जा सकती है!


• आपके द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड से किया गया खर्च पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।
• आपने अब तक अपनी क्रेडिट कार्ड से जितना पैसा खर्च किया है उसका भुगतान आपने समय समय पर किया होना
चाहिए.
• इसके साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर हाई लेवल का होना चाहिए अगर यह bed होता है तो इस स्थिति में आपके लिए
नुकसानदेह हो सकता है।।


यदि आप काफी समय से एक भरोसेमंद ग्राहक हैं और ऊपर बताए गए यह तीनों ही बिंदु आपके पक्ष में हैं! आपको
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया जा सकता है।


यह भी पढ़े: UPI Address क्या है? – What Is UPI ID In Hindi


क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपके पास क्या क्या होना चाइए?


18 Age


चाहे आप किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हो उसके लिए आपकी निम्नतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है! इसके अलावा कम उम्र में आप क्रेडिट कार्ड नहीं ले सकते!


Credit Score


क्रेडिट स्कोर बेहद महत्वपूर्ण होता है! आपको क्रेडिट कार्ड पाने के लिए! अब आप सोच रहे होंगे क्रेडिट score क्या होता है? दोस्तों यह आपकी क्रेडिट history पर निर्भर करता है उदाहरण के लिए यदि आपने कहीं से लोन लिया था तथा बाद में उस लोन को आपने आसानी से चुका दिया था तो इस तरह आपका क्रेडिट स्कोर good होगा!


और आपको क्रेडिट कार्ड मिलने में आसानी होगी! और क्रेडिट स्कोर bed होने की स्थिति में आपको क्रेडिट कार्ड मिलने में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है! इसलिए क्रेडिट score गुड होना बेहद आवश्यक है!!


दोस्तों यदि आप क्रेडिट कार्ड score अच्छा करना चाहते हैं तो आपको अपने लोन को समय पर चुकाना चाहिए! ताकि बैंक को loan हिस्ट्री के आधार पर आपको आपको क्रेडिट कार्ड देने में आसानी हो ऐसा इसलिए होता है! जिससे बैंक को पता चलता है कि आप एक भरोसेमंद कस्टमर हो या नहीं!


Income


जी हां दोस्तों यह तो एक सामान्य सी बात है! यदि आपकी इनकम (आय) ही नहीं होगी तो आप जो क्रेडिट कार्ड से कुछ भी शॉपिंग, पेमेंट आदि करोगे उस उसका भुगतान बैंक को कहां से करोगे! इसलिए बैंक उसी व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड देता है जो पहले से कोई बिजनेस या फिर जॉब करता हो!


इसके साथ ही आप जिस बैंक से क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हो उस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट होना चाहिए! सेविंग अकाउंट में अकाउंट होता है जहां अकाउंट होल्डर अपने पैसे से save रखता है तथा जब चाहे उन पैसों को निकाल सकता है!


तो दोस्तों यह थे क्रेडिट कार्ड पाने के लिये कुछ जरूरी बातें! अब हम जान लेते हैं कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे होते हैं?


  • Pan Card Kaise Banaye? Online Apply Kaise Kare

  • Pan Card Status Kaise Check Kare Or Kaise Nikale

क्रेडिट कार्ड के फायदे – Benefits Of Credit Card In Hindi


◆ क्रेडिट कार्ड का मुख्य फायदा ही है कि आपातकालीन समय में हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं! खासकर जब हमारे पास पैसे उपलब्ध न हो तब हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


◆ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए आपको cash रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती! अर्थात credit कार्ड होने पर नकदी रखने की आवश्यकता नहीं है! अर्थात क्रेडिट कार्ड डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा देता है!


◆ इसके अलावा यदि आपको पैसों की जरूरत है तो आपको एटीएम में जाने की आवश्यकता नहीं है आप क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से डायरेक्ट कहीं पर पेमेंट कर सकते हैं! जो हमारे समय तथा हमारे एनर्जी दोनों की बचत करने में सहायक होता है।


◆ कई बार भुगतान करते समय हमें क्रेडिट कार्ड से कैशबैक प्राप्त हो जाता है जो कि हर कोई ऑनलाइन वर्तमान समय में जाता है! इसके साथ ही ऑफर, डिस्काउंट मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है!


◆ इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का लाभ यह है कि आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग/ मूवी टिकट जरूरत के समय आसानी से खरीद सकते हैं!!


दोस्तों इस तरह आपने जाना क्रेडिट कार्ड के बारे में अब हम जानते हैं डेबिट कार्ड के बारे में!


क्रेडिट कार्ड से नुकसान?


यदि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो जहां इसके कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है! यदि आप क्रेडिट कार्ड
से Cash निकालते हैं तो इसमें ब्याज दर काफी अधिक होती है प्रति महीने की ब्याज दर 1.5 से 3.5 दर तक हो सकती
है!


इसके अलावा ध्यान रखें कि क्रेडिट कार्ड से जब आप cash निकालते हैं तो उसी दिन से ब्याज की दर शुरू हो जाती है!
और जब तक आप पूरी पेमेंट जमा नहीं करते हैं तब तक आपकी यह ब्याज दर जुड़ती रहती है।


  • आधार कार्ड सुधार (Aadhar Card Sudhar) कैसे करें

  • आधार कार्ड स्टेटस चेक (Aadhaar Card Status Check) कैसे करें

डेबिट कार्ड क्या है? – What Is Debit Card In Hindi


डेबिट कार्ड को check कार्ड के नाम से भी जाना जाता है! डेबिट कार्ड को चेकिंग अकाउंट/सेविंग अकाउंट के पैसों का उपयोग करने के लिए किया जाता है! डेबिट कार्ड का इस्तेमाल से आप जरूरत पड़ने पर एटीएम से कैश निकाल सकते हैं! check डिपॉजिट कर सकते हैं तथा एक बैंक से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की साथ ही बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं!


दोस्तों सरल शब्दों में डेबिट कार्ड को समझे! तो मान लीजिए आपका एक बैंक अकाउंट है तथा उसमें आपके कुछ पैसे हैं तथा जब आप उन पैसों को withdraw(वापसी) करना चाहते हैं! तो आपको बैंक में जाकर चेक देना होगा!


इसी प्रक्रिया को हटाने के लिए बैंकों द्वारा एक कार्ड जारी किया गया है जिसे डेबिट कार्ड के नाम से जानते हैं! यह कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है अतः यदि आप अपने पैसे withdraw कराना चाहते हैं तो आपको सिर्फ ATM (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) तक जाना होगा!


और वहां से आप cash प्राप्त कर सकते हैं! इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी आसानी से कर सकते हैं।


दोस्तों आप देखेंगे कि डेबिट कार्ड में Visa या Master card का लोगो बना रहता है!


डेबिट कार्ड में जो आपके स्वयं के पैसे होते हैं! इसलिए आपको बैंक को पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती! अतः आप टेंशन फ्री हो जाते हैं इसलिए आप जरूरत अनुसार चेक साइन कर सकते हैं! जिसके आप स्वयं या दूसरे व्यक्ति को बैंक से सीधे चेक में लिखित अमाउंट को प्राप्त करने की अनुमति दे सकते है!!


दोस्तों क्रेडिट कार्ड की तरह ही डेबिट कार्ड का इस्तेमाल आप ऑनलाइन बिजली पेमेंट, मोबाइल रीचार्ज, गैस, ऑनलाइन शॉपिंग हेतु अनेक कार्यों के लिए कर सकते हैं!!


दोस्तों यदि हम क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड के बीच जो मुख्य फर्क को समझे तो यह सामने आता है! कि क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड हम दोनों की मदद से पेमेंट कर सकते हैं!!


परंतु जब हम डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो वह पैसा डायरेक्ट हमारे अकाउंट से कट जाते है! इसलिए हमें क्रेडिट कार्ड की तरह बाद में बैंक को पैसे वापस करने की कोई जरूरत नहीं होती!


दोस्तों चलिये अब हम डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड के मुख्य अंतर को पहचान लेते हैं!!


यह भी पढ़े: BHIM App Kya Hai? What Is BHIM App In Hindi


डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड में अंतर – Difference Between Credit Card And Debit Card In Hindi


◆ सबसे पहली बात की क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए बैंक आपसे इंटरेस्ट ले सकता है परंतु डेबिट कार्ड में ऐसा कुछ नहीं होता क्योंकि यहां आपके स्वयं के पैसे होते हैं!


◆ डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए जब हम पैसे खर्च करते हैं! तो डायरेक्ट हमारे लिंक बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं! दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए वह पैसे हमारे बैंक अकाउंट से नहीं कटते हैं!


◆ अधिकतम withdrawal क्रेडिट कार्ड में आपके क्रेडिट rating के ऊपर निर्भर करता है! जबकि दूसरी और डेबिट कार्ड में ऐसा कुछ नहीं होता यह आपके बैंक बैलेंस के ऊपर निर्भर करता है!!


◆ डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए आपका उस बैंक में अकाउंट लिंक होना जरूरी है! परंतु दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आपको उस बैंक में अकाउंट होना जरूरी नहीं है तथा आप प्रीपेड क्रेडिट कार्ड बना सकते हैं!


तो दोस्तों उम्मीद है की अब आपको डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और अब आप जान गये होगे की डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है? प्रकार? उपयोग? फ़ायदे? कैसे बनाये? क्रेडिट और डेबिट कार्ड में अंतर? & All about Credit & Debit Card In Hindi?


यह भी पढ़े:



    • बाई-फाई क्या है – What Is WiFi In Hindi

    • वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi

    • फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi

    • सर्च इंजन क्या है – What Is Search Engine In Hindi

    • डिजिटल सिग्नेचर क्या है – What Is Digital Signature In Hindi


Hope की आपको डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है – What Is Debit & Credit Card In Hindi? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।


अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.


The post डेबिट और क्रेडिट कार्ड क्या है – What Is Debit & Credit Card In Hindi appeared first on FutureTricks.

Comments

Popular posts from this blog

गूगल क्या है और किसने बनाया – What Is Google In Hindi

WhatsApp ID Kaise Banaye? WhatsApp ID Banane Ka Tarika

वर्कशीट क्या है? – What Is Worksheet In Hindi