OTP क्या है? – What Is OTP Full Form In Hindi
OTP Kya Hai & What Is OTP Full Form In Hindi? दोस्तों अपने मोबाइल फ़ोन में online transaction, login करते समय OTP का इस्तेमाल तो हम सभी करते है, लेकिन क्या आपको पता है की आख़िर ओटीपी होता क्या है? अगर नही! तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की OTP क्या है? इसके फ़ायदे क्या हैं? कैसे काम करता है? OTP Ka Full Form Kya Hai? History & All About OTP In Hindi?

दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे OTP के बारे में आज ओटीपी का इस्तेमाल बैंकिंग क्षेत्र, डिजिटल वॉलेट जैसे कि Paytm, Phone Pe और विभिन्न वेबसाइट्स पर अकाउंट क्रिएट करते समय आपने किया होगा!
- QR Code क्या है और QR Code कैसे बनाये
- Captcha Code क्या है? – What Is Captcha Meaning In Hindi
दोस्तों यदि आप paytm यूज़र हैं तो जब आप अपने पेटीएम अकाउंट से किसी दूसरे डिवाइस में sign in करते हैं तो paytm की तरफ स आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp आता है उसके बाद ही आप के नए डिवाइस में साइन इन कर पाते हैं!
तो दोस्तों सवाल आता है कि क्या है यह otp? और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है? इस विषय पर जानना एक इंटरनेट यूजर के लिए बेहद आवश्यक है! क्योंकि विभिन्न कार्यों के लिए कई बार हमारे मोबाइल में otp आता है? इसलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि otp क्या है? इसका उपयोग कैसे किया जाता है? तथा इसके फायदे क्या-क्या है? इसका उपयोग कहां कहां किया जाता है! और अंत में हम यह भी जानेंगे कि इसे कब और किसने बनाया था!
तो दोस्तो otp के विषय में पूरी जानकारी पाने के लिए आज के इस लेख को अंतर जरूर पढ़ें! जिसे पढ़ने के बाद मुझे उम्मीद है आपको otp के विषय में कई सारी उपयोगी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी!
सबसे पहले जानते हैं कि OTP क्या है?
यह भी पढ़े: UPI Address क्या है? – What Is UPI ID In Hindi
OTP क्या है? – What Is OTP In Hindi
OTP की फुल फॉर्म One Time Password होती है! जिसे one time pin, dynamic password जैसे नामों से भी जाना जाता है. यह पासवर्ड केवल एक login सत्र या ट्रांजैक्शन के दौरान कुछ समय के लिए valid होता है! मतलब इसकी एक समय सीमा होती है! निश्चित समय के बाद बाद इसका इस्तेमाल करने का कोई फायदा नहीं होता है! वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल कंप्यूटर, मोबाइल तथा अन्य डिजिटल उपकरणों में किया जा सकता है!
वन टाइम पासवर्ड ऑटोमेटेड जनरेट किया जाता है तथा यह numeric या alpha numeric कैरेक्टर्स के रूप में दिखाई दिया जा सकता है! यूजर की पुष्टि करने का otp एक सुरक्षित तथा सुविधाजनक माध्यम है अतः otp किसी यूजर के प्रमाण का कार्य करता है!
दोस्तों वन टाइम पासवर्ड को नॉर्मल पासवर्ड की तुलना में अधिक secure माना जाता है! क्योंकि नॉर्मल पासवर्ड जिसे हम स्वयं set करते हैं यह weak हो सकता है! नार्मल पासवर्ड का इस्तेमाल मल्टीपल अकाउंट में किया जा सकता है जिसका पता कोई भी user आसानी से लगा सकता है!
दूसरी तरफ OTP (वन टाइम पासवर्ड) ऑटोमैटिक generate किया जाता है! तथा उसके बाद मोबाइल के यूजर के पास भेजा जाता है। ओटीपी के आने के बाद से login information को secure बनाया जा सका है! अतः हम कह सकते हैं कि otp सिक्योरिटी के रूप में एक नई layer add कर देता है!
अतः संक्षेप में OTP किसी एप्लीकेशन या ट्रांजैक्शन को एक्सेस करने का एक सुरक्षित तरीका है! जिसे केवल one time द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है तथा एक बार पासवर्ड को इस्तेमाल करने के बाद ही इसे दोबारा re-use नहीं किया जा सकता! तो दोस्तों यहां पर सवाल आता है कि otp में जो पासवर्ड आता है वह कैसे create किया जा सकता है!
समय अनुसार otp में जो पासवर्ड होता है वह केवल short समयावधि के आधार पर बनाया गया होता है! दूसरा mathmatical एल्गोरिथ्म के जरिए random संख्याओं को मिलाकर otp तैयार किया जाता है! दोस्तों इस प्रकार हम जान चुके हैं कि OTP क्या है? अब हम जानते हैं otp के क्या-क्या फ़ायदे हैं?
- IP एड्रेस क्या है? – What Is IP Address In Hindi
- सिम कार्ड क्या है? – What Is Sim & E Sim In Hindi
OTP के फ़ायदे – Benefits Of OTP In Hindi
◆ OTP की सहायता से सुरक्षित रूप से ऑनलाइन पैसों का लेन-देन तथा पेमेंट प्राप्त की जा सकती है! जिससे धोखाधड़ी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
◆ वर्तमान समय में मोबाइल फोन में otp का महत्व काफी बढ़ चुका है! तथा यही कारण है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट तथा एप्लीकेशन में प्रोडक्ट खरीदने के दौरान ट्रांजैक्शन से पूर्व मोबाइल में otp send किया जाता है! जिसमें लेन-देन के प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है!
◆ OTP का सबसे अधिक इस्तेमाल आपने पासवर्ड को रिसेट करने के लिए किया होगा जब एक user किसी app या वेबसाइट में अपने एकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस से sign in इन करता है! या जब आप अपना फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं तो OTP के जरिए आपके ईमेल या मोबाइल नंबर में एक code आता है! जिसे enter करने ल बाद आप दोबारा से अपने पासवर्ड को प्राप्त कर पाते हैं!!
◆ जब एक उपयोगकर्ता एप्लीकेशन या वेबसाइट में लंबे समय बाद अपने अकाउंट से login करता है तो otp एक बार फिर से यह सुनिश्चित करता है कि आप वास्तविक व्यक्ति है या फिर spammer या hacker तो नहीं! इस प्रकार reactive यूजर्स के लिए भी ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है!
◆ OTP यह भी सुनिश्चित करता है कि आपके multiple डिवाइस में केवल एक खाते का उपयोग किया जा रहा है! जिससे यह पुष्टि होती है कि आपके सभी डिवाइस सुरक्षित हैं जो एक अकाउंट से linked हैं! अतः यह आपके डिवाइस तथा अकाउंट दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है!
◆ OTP Private इंफॉर्मेशन या फिर संवेदनशील जनकारियों को सुरक्षित रखने का अच्छा माध्यम मैसेज है! ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स, मेडिकल डॉक्यूमेंट, तथा लीगल डाक्यूमेंट्स में otp का इस्तेमाल किया जा सकता है इस प्रक्रिया में user के लिए otp सिक्योरिटी कन्फर्मेशन create करता है तथा पुष्टि करता है कि जो इस फाइल को एक्सेस करना चाहता है वह सही व्यक्ति है या नहीं!
जिस तरह captcha code का इस्तेमाल इंसान तथा मशीन के बीच फर्क लिए किया जाता है! उसी तरह otp के उपयोग से यह पता किया जा सकता है कि जो यूजर इस समय अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है वह एक human या फिर boats captcha code के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो हम पहले ही उस विषय पर लेख लिख चुके हैं!
- इंटरनेट क्या है – What Is Internet In Hindi
- WWW क्या है – What Is World Wide Web In Hindi
How To Use OTP In Hindi?
दोस्तों आइए हम जानते हैं कि otp का इस्तेमाल कैसे मोबाइल हैंडसेट या कंप्यूटर डिवाइस में किया जाता है?
जब एक इंटरनेट यूजर किसी वेबसाइट/एप्लीकेशन पर अकाउंट create करता है! तो username तथा पासवर्ड एंटर करने के अलावा user को two-factor authentication अर्थात (द्वी-कारक प्रमाणीकरण) को enable करने के लिए कहा जाता है!
तथा इस तरह अकाउंट क्रिएट करने के बाद जब यूजर दोबारा भविष्य में कभी उस वेबसाइट या एप्लीकेशन में login करता है तो उसकी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में ओटीपी भेजा जाता है
तथा जब user otp को एंटर करता है तो दोबारा उस अकाउंट को एक्सेस कर पाता है! इसका सबसे अच्छा उदाहरण paytm या पेटीएम एप्लीकेशन है! OTP कोड न्यूमेरिक या अल्फान्यूमैरिक फॉर्म में हो सकता है!
आमतौर पर यह otp कुछ ही मिनट के लिए वैलिड होता है!
- VPN क्या है – What Is VPN In Hindi
- साइबर क्राइम क्या है – What Is Cyber Crime In Hindi
Use Of OTP In Hindi?
चलिए अब देखते है की otp का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ किया जा रहा है?
बैंक वित्तीय कंपनियां को अपने ग्राहकों के एकाउंट की पुष्टि के लिए ओटीपी की आवश्यकता पड़ती है! ट्रैवल तथा पर्यटन कंपनियां अपने कस्टमर्स को जानने के लिए ओटीपी का इस्तेमाल करती हैं
जब हम किसी एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट क्रिएट करते हैं उस समय भी user द्वारा मोबाइल नंबर, ईमेल को रजिस्टर्ड करने के लिए ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है! otp का इस्तेमाल ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किसी यूज़र के वेरीफाई करने के बाद पेमेंट को प्राप्त करते समय किया जाता है!
इसके अलावा Otp का इस्तेमाल IIT कंपनी, हेल्थ केयर इंडस्ट्री वित्तीय कंपनियों द्वारा किया जा रहा है!
दोस्तों जैसा कि अब हम जान चुके हैं कि otp का वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है तथा सुरक्षित टेक्नोलॉजी के तौर पर otp का इस्तेमाल समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है! आइए अब हम ओटीपी के इतिहास के बारे में जान लेते हैं कि आखिर इसका इस्तेमाल कब शुरू किया गया!
OTP कैसे प्राप्त करें? ओटीपी कैसे मिलता है?
दोस्तों चूंकि हम सभी जानते हैं, सुरक्षा के उद्देश्य से वर्तमान में ऑनलाइन लेनदेन करना हो, या फिर घर बैठे शॉपिंग करनी हो! या फिर मोबाइल Apps पर Login करना हो लगभग सभी डिजिटल कार्यों के लिए आज OTP का इस्तेमाल हो रहा है।
तो दोस्ती अब हम समझेंगे की OTP हमारे डिवाइस में किन-किन तरीकों से पहुंचता है, आइए जान लेते हैं
1. S.M.S.
जी हां s.m.s. के माध्यम से OTP प्राप्त करना सबसे पुराना तरीका है, और आज भी इसका इस्तेमाल होता है! जब भी आप किसी पेमेंट App में sign in करते हैं, तो अक्सर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर s.m.s. के माध्यम से OTP भेजा जाता है!
और जब आप मैसेज में आए उस OTP को एंटर करते हैं, तभी आप sms सेंड कर पाते हैं, दोस्तों यह तरीका सुरक्षित होने के साथ ही आसान भी है।
2. Via Call
दोस्तों कई Apps, वेबसाइट आपको वेरिफिकेशन के लिए SMS के साथ-साथ call के जरिए भी वेरीफाई करने का ऑप्शन देती है। तो यदि आप कॉल ऑप्शन को सिलेक्ट करते तो आप के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आता है और उसमें आपको एक ओटीपी बताया जाता है।
उदाहरण के तौर पर WhatsApp आप एक नया अकाउंट क्रिएट करते हैं तो वहां पर Calling के जरिए OTP प्राप्त करने का भी ऑप्शन आता है। अतः जब आप उस OTP को उस वेबसाइट में Enter करते हैं, तभी आप वेरीफाई कर पाते हैं। तो इस तरह यह एक दूसरा तरीका है ओटीपी प्राप्त करने.
3. Email OTP
दोस्तों अक्सर यदि आप इंटरनेट ब्राउजिंग करते हैं और विभिन्न साइट्स पर लॉगइन रजिस्टर करते हैं! तो आपको पता होगा कि ईमेल ओटीपी भी काफी यूज में लिए जाते हैं! जब भी आप किसी साइट पर रजिस्टर करते हैं तो आपसे ईमेल आईडी डालने को कहा जाता है ईमेल एड्रेस डालने के बाद आपके उस ईमेल पर एक OTP आता है उसे डालने के बाद ही आपका उस साइट पर अकाउंट वेरीफाई होता है!
तो दोस्तों यह थे तीन तरीके जिनसे आपको OTP प्राप्त होता है। इस प्रकार देखा जाए तो एक यूजर को OTP के कई सारे फायदे मिलते हैं! वही ओटीपी तकनीक आने के बाद से इसके कुछ नुकसान भी सामने आए हैं आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं.
OTP के नुकसान?
Login Problem
दोस्तों OTP आपको सुरक्षा प्रदान करता है इसलिए जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान में कई सारी सोशल मीडिया एप्लीकेशन फेसबुक, Whatsapp, twitter हमें 2 step वेरीफिकेशन की मुहैया सुविधा प्रदान करती हैं। ताकि हमारे अकाउंट में कोई दूसरा यूजर login ना कर ले.
लेकिन मान लीजिए आप ने जिस मोबाइल नंबर को टू स्टेप वेरीफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड किया है वह खो जाता है तो ऐसी स्थिति में जब आप अपने दूसरे डिवाइस से लॉगइन करते हैं उस नंबर पर गए ओटीपी को एंटर किए बगैर आप अपने अकाउंट से Login नहीं कर सकते जो कि एक मुख्य नुकसान है।
Protect From Hacking
जिस डिवाइस में आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है एवं जिसमें ओटीपी आता है यदि उसे हैकर द्वारा हैक कर लिया जाता है तो ऐसी स्थिति में ओटीपी हैकर्स के पास easily पहुंच जाएगा।
तथा वे उस ओटीपी के जरिए आपके कई सोशल अकाउंट, नेट बैंकिंग इत्यादि use कर सकते हैं। इससे बचने के लिए यदि आप किसी भी Unknown लिंक या इंटरनेट से कोई भी files वगैरह डाउनलोड करते हैं तो ऐसे में मोबाइल में मैलवेयर आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
जो कि आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है! अतः OTP वाले डिवाइस को सिक्योर रखना भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हो जाती है।।
- एनीमेशन क्या है और कैसे बनाये – What Is Animation In Hindi
- डिजिटल सिग्नेचर क्या है – What Is Digital Signature In Hindi
OTP का इतिहास – History of OTP in Hindi?
मुख्य रूप से ओटीपी के आविष्कार का श्रेय Gilbert Vernam को दिया जाता है! वह एक At&T इंजीनियर थे उन्होंने एक randomized key को store करने के लिये छिद्रित tap का उपयोग कर क्रिप्टोग्राफ़ी के लिए सिस्टम का पेटेंट कराया! हालाँकि इस प्रक्रिया के बावजूद भी Otp के मापदंडों को पूरी तरह परिभाषित नहीं किया गया!
तथा जब कैप्टेन Joseph Maubourgne ने यह मशीन देखी तो उसमें कई सारी आवश्यक शर्तें थी जो आज के otp के लिए आवश्यक होती है! जैसे कि randomized key का इस्तेमाल सिर्फ एक बार कर पाना तथा जिसके बाद वह स्वयं नष्ट हो जाएगी! हालाँकि उस समय उस version की ओर लोगों का अधिक ध्यान नहीं गया!
1920 के दशक में otp ने अधिक ध्यान आकर्षित किया जब otp की खोज German cryptologists, Kunze, Schauffler, and Langlotz नामक व्यक्तियों द्वारा स्वत्रन्त्र रूप से otp की खोज की! तथा इस प्रकार otp का विकास कार्य चलता रहा! तथा जर्मन सरकार ने पहली बार 1923 मे otp को अपनाना शुरू किया! यहाँ रोचक बात यह है कि otp का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में भी किया गया था!
हालांकि otp का अविष्कार आज से लगभग सौ वर्ष पूर्व किया गया परन्तु उस समय न तो इंटरनेट था औऱ न ही टेक्नोलॉजी इतनी विकसित थी! परन्तु आज इंटरनेट तथा अत्याधुनिक उपकरणों की वजह से otp के इस्तेमाल करने के तरीक़े में बड़ा परिवर्तन आया है!
उम्मीद है की अब आपको ओटीपी के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी, और अब आप जान गये होगे की OTP क्या है? इसके फ़ायदे क्या हैं? कैसे काम करता है? OTP Ka Full Form Kya Hai? History & All About OTP In Hindi?
यह भी पढ़े:
- बाई-फाई क्या है – What Is WiFi In Hindi
- वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi
- फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi
- सर्च इंजन क्या है – What Is Search Engine In Hindi
- डिजिटल सिग्नेचर क्या है – What Is Digital Signature In Hindi
Hope की आपको OTP क्या है? – What Is OTP Full Form In Hindi? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा!
अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.
The post OTP क्या है? – What Is OTP Full Form In Hindi appeared first on FutureTricks.
Comments
Post a Comment