PayPal Kya Hai? PayPal Account Kaise Banaye In Hindi?
PayPal क्या है और अकाउंट कैसे बनाये? अगर आपको नही पता की PayPal क्या होता है? ओर आप PayPal के वारे में डिटेल से जानना चाहते हो तो आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की PayPal kya hai? PayPal par account kaise banaye? PayPal se paise kaise kamaye? paypal ke fayde, paypal kaise use kare? & all about paypal in hindi.

पिछले कुछ वर्षों में भारत में तेजी से डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल हुआ है जिनमें Paytm, BHIM, Google Pay, PhonePe जैसे एप्स शामिल है! अतः आपने पेटीएम का इस्तेमाल तो किया ही होगा परंतु क्या आपने PayPal ई वॉलेट का नाम सुना है यदि हाँ!
- टैली क्या है और कैसे सीखे – What Is Tally In Hindi
- कोरलड्रॉ क्या है और कैसे सीखे – What Is CorelDraw In Hindi
- फोटोशॉप क्या है और कैसे सीखे – What Is Photoshop In Hindi
लेकिन अब तक Paypal ई वॉलेट का इस्तेमाल नहीं किया है तो आपके लिए अच्छी सूचना यह है कि आज के इस पोस्ट में मैं आपको डिटेल से बताऊँगा की PayPal क्या है? (What is Paypal in Hindi?) और अकाउंट कैसे बनाये? पैसे कैसे कमाए? इस्तेमाल कैसे करे? PayPal के फ़ायदे, & about paypal in hindi.
दोस्तो सबसे पहले आपको समझना होगा कि paytm, phonepe apps जैसे डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल हम बैंक में पैसे ट्रांसफर करने अपने नजदीकी दुकानों में बिलों का भुगतान के लिए करते हैं। अर्थात हम अपने क्षेत्र, जिले या देश के भीतर किसी व्यक्ति को पैसों का भुगतान करने के लिए इन वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं।
परन्तु Paypal e-wallet app थोड़ा भिन्न है क्योंकि paypal की मदद से आप एक देश से दूसरे देश में बैठे किसी व्यक्ति को ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं अर्थात paypal वैश्विक पेमेंट सिस्टम है जिससे दुनिया भर में इंटरनेट के इस्तेमाल से कहीं भी Paise Transfer किया जा सकता है। चलिये अब हम जानते हैं कि PayPal क्या है?
यह भी पढ़े: Paytm Account Kaise Banaye? ID Banane Ka Tarika
PayPal क्या है? – What Is PayPal In Hindi
PayPal अमेरिका की एक लोकप्रिय ऑनलाइन पेमेंट कंपनी है जिसका इस्तेमाल विश्वभर में लोगों द्वारा किया जाता है। paypal की शुरुआत दिसंबर वर्ष 1998 में की गयी जिसके खोजकर्ता Max Levchin, Peter Thiel, luke Nosek तथा Ken Howery हैं। 2010 के आंकड़ों के अनुसार paypal पर विभिन्न देशों के 100 मिलियन एक्टिव यूज़र हैं।
paypal का इस्तेमाल मुख्यतः व्यापारी द्वारा ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करने के लिए किया जाता है। हालाँकि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को fill करने के बाद आप भी paypal पर अपना एकाउंट बना सकते हैं।
इंटरनेशनल paypal के दौरान ऑनलाइन पेमेंट के विषय पर सबसे पहले लोगों को paypal का ख्याल आता है आखिर paypal इतना मशहूर पेमेंट सिस्टम जो है। जो न सिर्फ fast बल्कि विश्वसनीय भी हैl इसलिये आज दुनिया भर में कहीं से भी ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करने के लिए paypal का उपयोग सर्वाधिक होता है।
यह भी पढ़े: एनीमेशन क्या है और कैसे बनाये – What Is Animation In Hindi
Types Of Paypal Account In Hindi
Personal Account
पर्सनल अकाउंट का इस्तेमाल पैसे send तथा receive करने के लिए किया जाता है इस प्रकार का अकाउंट अधिकतर उन लोगों के लिए बेहतर होता है जो buy तथा sell paypal के माध्यम से करते हैं।
संक्षेप में paypal पर्सनल अकाउंट बनाकर आप हजारों online stores, e-commerce website में आप इस अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।
Business Account
पर्सनल अकाउंट की तरह बिजनेस अकाउंट में भी पैसों का लेन-देन आसानी से किया जा सकता है परंतु यह अधिकतर बिजनेस कार्य में अर्थात ऑनलाइन merchant के के लिए उपयुक्त होता है।
बिजनेस अकाउंट बनाने के बाद PayPal की तरफ से कई सारे फीचर्स ऐड किए जाते हैं जैसे की वेबसाइट मैं payment accept करना आदि इसके अलावा बिजनेस paypal अकाउंट में आप अपने खाते की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं तथा उसे स्प्रेडशीट के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
Premier Account
जैसा कि नाम से ही पता चलता है की इस एकाउंट में अनेक फ़ीचर्स मिल जाते हैं।
प्रीमियर अकाउंट की मदद से असीमित मात्रा में आप क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं परंतु इस paypal अकाउंट में पैसे रिसीव करते समय कुछ पैसा शुल्क लिया जाता है। इनका इस्तेमाल अधिकतर paypal के प्रीमियम फीचर पसंद करने वाले लोग करते हैं।
यह भी पढ़े:
- बाई-फाई क्या है – What Is WiFi In Hindi
- वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi
- फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi
- सर्च इंजन क्या है – What Is Search Engine In Hindi
- डिजिटल सिग्नेचर क्या है – What Is Digital Signature In Hindi
paypal एकाउंट क्या है? यह जानने के बाद अब सवाल आता है कि paypal पर एकाउंट कैसे बनाए?
PayPal Account Kaise Banaye?
paypal पर एकाउंट बनाने के लिए कृपया नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें!
- सबसे पहले की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। www.paypal.com
- उसके बाद signup button पर क्लिक कर signup कर पर्सनल एकाउंट सेलेक्ट कीजिये।
- अब आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको country, email address तथा पासवर्ड सेट करना होगा!
- अब आपको अपने क्रेडिट कार्ड को paypal से कनेक्ट करना होगा! (हालाँकि यह ऑप्शनल है)
- उसके बाद आपको अपने बैंक एकाउंट को paypal से लिंक करना होगा। (optional)
- अंत में email एड्रेस को वेरीफाई करवाना भी एक आवश्यक कार्य है।(optional)
- इन सभी आवश्यक दस्तावेजों को fill करने के बाद आपका paypal एकाउंट तैयार है।
अब आप आसानी से अपने android, iphone ओर किसी भी smartphone में paypal का app download करके आसानी से paypal use कर सकते हो।
यह भी पढ़े: Pan Card Kaise Banaye? Online Apply Kaise Kare
PayPal के फ़ायदे? – Benefits Of PayPal In Hindi
paypal में आपका फाइनेंसियल डाटा सुरक्षित रहता है जिसका मतलब यह है कि मान लीजिए यदि आप किसी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से जूते, कपड़े आदि किसी प्रोडक्ट की शॉपिंग करते हैं,
यदि आप paypal के जरिये प्रोडक्ट के भुगतान हेतु अपने क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो paypal कभी भी उस कंपनी को आपके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करता।
paypal में यूज़र्स की सुरक्षित तथा फास्ट ट्रांजैक्शंस के लिए निम्न शुल्क दर है। साथ ही सेलर्स/व्यापारियों के लिए paypal काफी कम दर पर शुल्क लेता है परंतु ग्राहकों तथा अन्य normal अकाउंट के लिए यह पूरी तरह मुफ्त है।
paypal का एक मुख्य फ़ीचर यह है कि वह व्यक्ति जो बार-बार ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स एंटर नहीं करना चाहते। तो paypal उनके लिए फास्ट ट्रांजैक्शन का एक बेहतर माध्यम बन सकता है। क्योंकि paypal में आप इंस्टेंट व सीधे अपने बैंक अकाउंट पैसे भेज सकते हैं।
दोस्तो आपका यह जानना जरूरी है कि paypal को वर्ष 2002 में ही Ebay ने खरीद लिया था तथा ऐसा वर्तमान समय में बहुत कम ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां paypal पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाता। जिस वजह से विश्व भर में paypal का इस्तेमाल sellers द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए किया जाता है। जो यह दर्शाता है कि paypal आज एक अत्यंत लोकप्रिय ई-वॉलेट एप बन चुका है।
- ATM क्या है और ATM से पैसे कैसे निकाले?
- BHIM App Kya Hai? What Is BHIM App In Hindi
Paypal का इतिहास – History Of Paypal In Hindi
Paypal एक डिजिटल पेमेंट अमेरिकी E-commerce कंपनी है जो आज पूरे विश्व में एक worldwide money ट्रांसफर करने के लिए जानी जाती है।
इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम को आए इस दुनिया में लगभग दो दशक हो चुके हैं! वर्ष 1998 में Max Levchin, Peter Thiel, Luke Nosek, Ken Howery, Yu Pan और Russel Simmons. इन 6 उधमियों द्वारा Paypal की शुरुआत की गई थी! यहां आपके लिए जाना इंटरेस्टिंग होगा कि शुरुआत में इस कंपनीका नाम paypal नहीं बल्कि Confinity रखा गया था।
और शुरुआत से ही कंपनी का उद्देश्य रहा सभी यूजर्स, व्यापारियों को low cost में पेमेंट ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करना। हालांकि इन दो दशकों के दौरान कंपनी में कई बार उतार-चढ़ाव आए और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन उस से उबरते हुए आज के समय में यह कंपनी पूरे विश्व में Money ट्रांसफरिंग सुविधा के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।
वर्ष 2016 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 Paypal के पूरी दुनिया में 197 मिलियन से भी अधिक कस्टमर अकाउंट थे, तथा कंपनी का रेवेन्यू $10.85 बिलियन था। जबकि कंपनी की कुल संपत्ति लगभग $50 मिलियन हो चुकी थी।
और तकरीबन 4 साल बाद आज यह आंकड़ा काफी बढ़ चुका है कि भारत जैसे अनेक विकासशील देशों में इंटरनेट तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है इसलिए users Paypal का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अब हम बात करते हैं कि कैसे आप इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर इससे पैसे कमा सकते हैं! परंतु इन तरीकों को जानने से पूर्व आपको बता दूं कि paypal से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक Paypal अकाउंट होना चाहिए! क्योंकि आपकी कमाई गई राशि आपके Paypal अकाउंट में ही आपको ट्रांसफर की जाएगी.
- Flipkart Se Paise Kaise Kamaye
- Amazon Se Paise Kaise Kamaye
- Paytm से पैसे कैसे कमाए – पैसे कमाने का तरीका
PayPal Se Paise Kaise Kamaye?
1. Freelance Writing
यदि आप एक blogger हैं! या आपको लिखने का शौक है तो फिर आप अपनी Writing स्किल्स के जरिए paypal money Earn कर सकते हैं! आप चाहें इंग्लिश या फिर हिंदी किसी भी भाषा में आर्टिकल लिखते हैं! आप फ्रीलांस राइटिंग कर सकते हैं! कई सारी freelancing वेबसाइट जैसे कि fiverr.com आप यहां पर साइन अप कर अपना अकाउंट क्रिएट करते हैं एवं प्रोफाइल सेट कर लीजिए।
अब आप जिस topic एवं लैंग्वेज में आर्टिकल लिखना चाहते हैं उस से रिलेटेड गई सारे प्रोजेक्ट्स आपको देखने को मिलेंगे। आप किसी भी प्रोजेक्ट को कंप्लीट कर अपनी इस Writing skill से अपने paypal अकाउंट में पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
इस समय वर्ल्ड में Freelancing पैसा कमाने के लिए एक बेहतरीन जरिया बन चुका है।
2. Online Survey
यह एक और तरीका जिससे आप इंडिया में Paypal के जरिए पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इंटरनेट पर कहीं ऐसी fake वेबसाइट भी है, जहां आपको ऑनलाइन सर्वे करने के बाद कंपनी द्वारा पैसा नहीं दिया जाता है। तो ऐसे में आपको काम करने से पहले उस कंपनी के बारे में जानकारी लेना बेहद जरूरी है.
अतः ऑनलाइन सर्वे कर Paypal के जरिए पैसे कमाने का पहला step है Trusted सर्वे कंपनी के बारे में पता करना यदि उसके reviews अच्छे हैं! तो आप वहां पर काम करके अपने कमाए गए पैसों को paypal में प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि ऑनलाइन सर्वे करके आप काफी ज्यादा पैसा तो नहीं कमा सकते! लेकिन अपने खाली टाइम का सही इस्तेमाल कर जरूर पैसा बना सकते हैं।
3. Affiliate Marketing
आप भली-भांति जानते होंगे कि न सिर्फ india में बल्कि world में कई सारे ब्लॉगर जो Afiliate मार्केटिंग के माध्यम से पैसा कमा रहे हैं! तो यदि आपका भी ब्लॉग या वेबसाइट है तो एक बेहतरीन तरीका Paypal से पैसे कमाने का यह है कि आप एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं।
- एफिलिएट मार्केटिंग क्या है? Affiliate Marketing से पैसे कैसे कमाए?
यदि आप गूगल पर यह सर्च करते है, कुछ Affiliate प्रोग्राम के बारे में को Paypal सपोर्ट करते हैं! तो आपके सामने एक बड़ी लिस्ट कंपनीज की आ जाएंगी! यहां हमने कुछ बेस्ट कंपनीज शेयर की है जहां पर आपको आपका कमीशन Paypal के माध्यम से Receive होगा।
- Clicksor
- EPN – eBay Partner Network
- NeverBlue
- Instant Dolalrz
- Adcommunal
- Affiliace
- Maxbounty
4. Graphic Design
जी हां यदि आपके पास अच्छी ग्राफिक डिजाइनिंग skills है, तो आप इससे पैसा भी कमा सकते हैं! आप चाहे Logo बनाना, टी शर्ट डिजाइन Create करना इत्यादि कार्य करके अपनी ग्राफिक डिजाइनिंग स्किल्स के जरिए अपनी सर्विस services सकते हैं।
अब यदि आप सोचते हैं कि कैसे काम के लिए Clients को ढूंढा जाए? तो उसका जवाब है Fiverr, freelancer जैसी अनेक फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स|
यहां पर आपको ग्राफिक डिजाइनिंग के लिए प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं, और यदि आप इन प्रोजेक्ट्स को Complete करते हैं, तो बदले में वे Paypal के जरिए आपको पैसा ट्रांसफर कर देते हैं।
5. Old Books
paypal से कमाने का एक और बेहतरीन तरीका अपनी Books sell करने का है! यदि आप अपनी old books sell करना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर आपको कई ऐसी वेबसाइट मिल मिल जाएंगी जो old books purchase करती हैं।
और आपको पेमेंट Paypal के माध्यम से Send कर देती हैं! यदि आपके पास कुछ पुरानी किताबें हैं जिनका आज आप अध्ययन नहीं करते हैं। तो आप उन्हें Sell करके भी Paypal के जरिए पैसा कमा सकते हैं
दोस्तों इस तरह कई सारे और भी तरीके हैं, जिनसे आप Paypal के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं! बस आपको यह आईडिया लगाना है, आप देख सकते है ऊपर Paypal से पैसा कमाने के कुछ ऐसे तरीके! आइडिया शेयर किए हैं इसी तरह आप किसी और अन्य स्किल के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं।
अर्थात आप इंटरनेट पर अपनी skills के मुताबिक जो सर्विस प्रोवाइड करते हैं, आप पेमेंट प्राप्त करने का माध्यम Paypal set कर सकते है, जिससे आपको जब भी payment प्राप्त होगा paypal अकाउंट में ही होगा और आपके पास paypal से पैसे कमाने के कई तरीके आ जाएंगे।
उमीद है अब आपको PayPal से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। ओर अब आप जान गए होगे की PayPal kya hai? PayPal par account kaise banaye? PayPal se paise kaise kamaye? paypal ke fayde, paypal kaise use kare? & all about paypal in hindi.
- UPI Address क्या है? – What Is UPI ID In Hindi
- KYC क्या है और कैसे करे? – What Is KYC In Hindi
Hope आपको PayPal क्या है? (What is Paypal in Hindi?) और अकाउंट कैसे बनाये? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, ओर हेल्पफ़ुल लगा होगा।
दोस्तो! हमें उम्मीद है आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ होगा। आप इस लेख से जुड़े अपने विचारों को कमेंट की मदद से हमें बता सकते हैं।
The post PayPal Kya Hai? PayPal Account Kaise Banaye In Hindi? appeared first on FutureTricks.
Comments
Post a Comment