एंड्राइड क्या है? – What Is Android In Hindi

Android Smartphone तो हम सभी use करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की आख़िर Android Kya Hai? -What Is Android In Hindi? अगर नही! तो आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की एंड्राइड क्या है? कब और किसने बनाया? एंड्राइड के फायदे? Android Features In Hindi? एंड्राइड का इतिहास? & All About Android In Hindi?



आज स्मार्टफोन से भरी यह दुनिया जिसमें मोबाइल कंपनियाँ आये दिन यूज़र्स को लुभाने के लिये नये स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करती है, इनके आकर्षक लुक तथा फ़ीचर्स की वजह से यह लोगों को बेहद पसंद भी आते हैं, और यदि हम बात करें स्मार्टफोन्स की तो android का नाम तो जरूर आता है!


  • याहू (Yahoo) क्या है? – What Is Yahoo In Hindi

  • गूगल क्या है और किसने बनाया है – What Is Google In Hindi

जी हाँ सम्भव है आप भी अभी android स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल कर रहें होंगे! क्योंकि प्रति वर्ष Mac, windows की तुलना में विश्व में सबसे अधिक android फ़ोन खरीदे जाते हैं। जिस वजह से आज सबसे अधिक android स्मार्टफोन यूज़र्स हैं! परन्तु अक्सर कई लोगों को एंड्राइड क्या है? एंड्राइड का इतिहास, एंड्राइड को किसने कब और कैसे बनाया? तथा एंड्राइड के फ़ायदे क्या हैं, इस विषय पर कोई जानकारी नहीं होती!


एक स्मार्टफोन यूजर होने के नाते आपको एक स्मार्ट यूजर होना भी जरूरी है! अतः यदि आप एक स्मार्ट यूजर हैं तो आपको android से जुड़ी जानकारी जरूर पता होनी चाहिए! इसलिए आज के इस लेख में आप आपको android ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी अनेक जानकारियां इस लेख में पढ़ने जा रहे हैं!


अगर आपको नही पता की मोबाइल क्या है और किसने बनाया – What Is Mobile In Hindi तो उसके बारे में मैंने पहेले से ही बताया हुआ है, और आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की एंड्राइड क्या है? कब और किसने बनाया? एंड्राइड के फायदे? Android Features? एंड्राइड का इतिहास? & All About Android In Hindi?


एंड्राइड क्या है? – What Is Android In Hindi


Android एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) है जिसे गूगल द्वारा विकसित किया गया है। OS को सरल शब्दों में समझें तो ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य कार्य यूजर द्वारा दिये गए निर्देशों को डिवाइस के hardware तक पहुचाँना होता है. OS ही मोबाइल हो या कंप्यूटर किसी device के input तथा output को नियंत्रित करता है। तथा इंटरनल डिवाइस जैसे Ram, Rom तथा अन्य उपकरणों (equipments) को डिवाइस में ऑपरेटिंग सिस्टम ही manage करता है।


Android os को विशेषतया smartphones तथा टेबलेट जैसे टच स्क्रीन devices के लिए लॉन्च किया गया था! आज Android दुनिया के अलग-अलग देशों में इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसके 2.3 बिलियन से भी अधिक यूज़र्स हैं। आज एंड्राइड OS 100 से अधिक भाषाओं को उपलब्ध है।


खास बात यह है कि Android ने समय के साथ न सिर्फ मोबाइल बल्कि Android TV, Android ऑटो (वाहनों के लिए) तथा कलाई घड़ी (wrist watch) में भी ऑपरेटिंग सिस्टम को प्रयोग में लाना शुरू किया! और आज गेमिंग कंसोल, डिजिटल कैमरा तथा कई और भी इलेक्ट्रॉनिक devices android OS पर कार्य करते हैं!


उम्मीद है की अब आप जान गये होगे की एंड्राइड क्या है? तो चलिए अब देखते है की एंड्राइड कब और किसने बनाया? एंड्राइड के फायदे? Android Features In Hindi? एंड्राइड का इतिहास? & All About Android In Hindi?


यह भी पढ़े: एंड्राइड के लिए बेस्ट गेम्स | Top 10 Android Games


एंड्राइड का इतिहास – History Of Android In Hindi


आज जब भी Android mobile की बात आती है तो google का नाम भी पीछे जुड़ जाता है! क्योंकि google play store, google chrome, google play music तथा अनेक सेवाएँ गूगल की तरफ से android यूज़र्स को मोबाइल में देखने को मिलती हैं!


लेकिन क्या आपको पता है Android की शुरुवात गूगल ने नहीं बल्कि वर्ष 2003 में Android inc. कंपनी द्वारा की गई थी! परन्तु कुछ ही वर्षों बाद मतलब 2005 में google ने Android की क्षमता तथा भविष्य में इसकी उपगोगिता की वजह से इसे वर्ष 2005 में खरीद लिया! और वर्ष 2008 में google द्वारा पहला कमर्शियल एंड्राइड डिवाइस लॉन्च किया।


तथा उसके बाद Android ने कई devices लॉन्च किए साथ ही समय-समय पर Android के updates भी इन mobiles में देखने को मिलते थे। तथा वर्तमान लेटेस्ट android version Android 9 pie है जिसे अगस्त 2018 में release किया गया था! तथा हाल ही में गूगल ने Android के नए update Android Q के beta वर्शन को बाज़ार में release कर दिया है।


चूंकि हम इस आर्टिकल में आपको Android से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने की कोशिश कर रहे हैं! इसलिए अब हम Android Version के बारे में विस्तार से जानेंगे! दोस्तों आप जानते होंगे समय-समय पर Android ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होता रहता है! और आज के समय में android 10 उपलब्ध है! तो चलिए शुरू से लेकर अब तक launch किए गए सभी एंड्राइड Version के बारे में जानते हैं.


  • मोबाइल क्या है और किसने बनाया – What Is Mobile In Hindi

  • कंप्यूटर क्या है और किसने बनाया – What Is Computer In Hindi

Android Version History In Hindi


Android 1.0


जी हां साल 2008 में पहली बार जब Android फोन HTC Dream launch किया गया! यह पहला एंड्रॉयड मोबाइल था जिसमें 1.0 version था यह आज के एंड्राइड मोबाइल्स की तुलना में काफी अलग था इसमें QWARTY keyboard, TouchScreen डिस्प्ले थी।


तो दोस्तों यहीं से एंड्रॉयड की शुरुआत हुई थी हालांकि एंड्राइड के इस पहले Version का कोई official नाम नहीं जारी किया गया था।


Android 1.1


अगले वर्ष चार महीनों बाद ही 2009 फरवरी में Android 1.1 लॉन्च किया गया! और इस वर्जन का भी कोई नाम कंपनी द्वारा रिलीज नहीं किया गया लेकिन इस वर्जन को यूजर्स ने Petit Four नाम दिया गया । और इस वर्जन में भी पिछले वर्जन की तरह ही फीचर्स मिले! अर्थात कोई खास अपडेट देखने को नहीं मिला।


Android 1.5 (Cupcake)


दोस्तों यह पहला एंड्राइड वर्जन था जिसका नाम आधिकारिक रूप से गूगल ने जारी किया था। और तब से जितने भी Android वर्जन लॉन्च किए हैं! सभी में हमें Android वर्जन का Name हमें देखने को मिल जाता ह।


अप्रैल 2009 में सैमसंग गैलेक्सी पहला फोन था जिसमें एंड्रॉयड 1.5 को लांच किया गया। और इस वर्जन में कई सारे ऐसे ही स्पेशल फीचर्स जोड़े गए जो आज भी एंड्राइड मोबाइल में हमें देखने को मिलते हैं। जैसे कि इस वर्जन में यूट्यूब में वीडियो अपलोड करने, फोन की डिस्प्ले को Rotate करने इत्यादि फीचर्स दिए गए थे।


Android 1.6 (Donut)


लगभग 5 महीने बीते एंड्रॉयड का एक नया वर्जन सामने आया 1.6 जिसे डोनट नाम दिया गया! इस वर्जन में कैमरा स्विचिंग, गैलरी जैसे फीचर्स दिए गए साथ ही इसमें Quick सर्च बॉक्स का भी ऑप्शन ऐड किया गया।


दोस्तों लेकिन इन सभी फीचर्स के अलावा यह एंड्रॉयड वर्जन CDMA based नेटवर्क को सपोर्ट करता था। अतः एंड्रॉयड version आने के बाद काफी सारे इंप्रूवमेंट यूजर्स को एंड्राइड मोबाइल में देखने को मिले।


Android 2.0 & 2.1 (Eclair)


अब इसी वर्ष गूगल द्वारा एंड्राइड का दूसरा वर्जन लॉन्च किया गया जिसका नाम ईक्लियर रखा गया! इसी वर्जन में एंड्राइड मोबाइल, लाइव वॉलपेपर, गूगल मैप्स, तथा कई अन्य फीचर्स जोड़े गए! साथ ही इस वर्जन के मोबाइल में आपको टेक्स्ट टू स्पीच सपोर्ट मिला! जिससे एंड्राइड की फंक्शनैलिटी काफी बढ़ गई। बता दें एंड्राइड 2.0 का पहला स्मार्टफोन मोटरोला Droid था.


Android 2.2 (Froyo)


मई 2010 में इस वर्जन को लांच किया गया। जिसमें वाईफाई हॉटस्पॉट Enable करने की सुविधा दी गई। साथ ही Push नोटिफिकेशन फीचर भी इस वर्जन में उपयोगकर्ताओं के लिए जोड़ा गया।


Android 2.3 (Gingerbread)


फिर आया यह वर्जन साल 2010 में आए Gingerbread वर्जन में भी गूगल अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लेकर आया। टेक्स्ट इनपुट को बेहतर बनाने के लिए वर्चुअल कीबोर्ड का उपयोग वॉइस इनपुट कैपेबिलिटी के अतः इसमें जोड़ा गया।


दोस्तों खास बात इस वर्जन की रही कि यही से Selfie का चलन शुरू हुआ क्योंकि इस वर्जन के मोबाइल में मल्टी कैमरा सपोर्ट अवेलेबल था और यूजर्स इसकी मदद से वीडियो कॉलिंग भी कर सकते थे।


Android 3.0 (Honeycomb)


अगला वर्जन कुछ खास था! क्योंकि साल 2011 में लांच किए गए हनीकॉन्ब वर्जन को जब लॉन्च किया गया तो इसे केवल टेबलेट एवं मोबाइल डिवाइसेज के लिए लांच किया गया जिनमें large स्क्रीन थी। लेकिन कुछ ही, समय बाद हनीकॉन्ब को एंड्रॉयड के लिए अधिक उपयोगी ना होने की वजह से इस वर्जन को समाप्त कर दिया गया.


Android 4.0 (Icecream Sandwich)


अक्टूबर 2011 में गूगल द्वारा एंड्रॉयड के लिए इसे लॉन्च किया गया। यही वह पहला एंड्रॉयड वर्जन था जहां से फोन का Loco कैमरा की सहायता से अनलॉक हो सकता था! उसके साथ एक और बड़ा फीचर इसमें स्क्रीन बटन दिया गया था।


Android 4.1- 4.3 (Jellybean)


यदि मैं अपनी बात करूं तो पहली बार मेरे पास यही एंड्रॉयड फोन था। गूगल द्वारा इसके बाद एंड्रॉयड 4.2, 4.3 को भी लांच किया गया। एंड्रॉयड के इस वर्जन में जो सबसे महत्वपूर्ण बात थी नोटिफिकेशन भाग| जिसे काफी इंप्रूव किया गया साथ ही इसी वर्जन से गूगल क्रोम ब्राउजर भी मोबाइल में फुली सपोर्टेड हुआ!


दोस्तों एक और कमाल की बात android के इस वर्जन में पहली बार देखने को मिली कि Emoji का यूजर्स easily इस्तेमाल कर सकते थे!


Android 4.4 (Kitkat)


हमें रिसर्च से पता चला कि एंड्राइड के इस वर्जन का नाम kitkat रखने से पहले गूगल ने nestle कंपनी से कांटेक्ट किया और पूछा कि क्या हम आपकी चॉकलेट bar का Name इस्तेमाल कर सकते हैं! और दोस्तो नेस्ले इस बात से एग्री हो गया और बात सितंबर 2013 की है जब 2013 में इस version को लांच किया गया.


एंड्रॉयड के इस वर्जन में जेलीबीन की तुलना में कोई खास फीचर्स तो अलग से ऐड नहीं किया गया। इसके बाद से यूजर्स के लिए एंड्राइड मोबाइल को पहले से कम दाम में खरीदना पॉसिबल जरूर हो गया।


Android 5.0 (Lollipop)


नवंबर 2014 में इस वर्जन को यूजर्स के लिए अवेलेबल किया गया। इसका डिज़ाइन पहले के version की तुलना में काफी अलग देखने को मिला। तथा गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस की बैटरी को भी बेहतर बनाने के लिए लॉलीपॉप वर्जन में कोशिश की और मार्केट में यह वर्जन काफी लोकप्रिय भी हुआ।


Android 6 (Marshmallow)


यह एंड्रॉयड का पहला स्मार्टफोन था जिसमें नेटिव सपोर्ट था! और यह बायोमेट्रिक lock करने की सुविधा देता था! एंड्राइड के मार्शमैलो वर्जन पर आज भी कई सारे मोबाइल्स को आप देख सकते हैं type C सपोर्ट, जैसी अनेक सुविधाएं इसमें दी गई।


Android 7.0 (Nougat)


बड़ी स्क्रीन के स्मार्टफोंस के लिए साल 2016 में एंड्रॉयड 7.0 लांच किया गया। इस वर्जन में मल्टी टास्किंग फीचर ऐड किया गया जिससे यूजर्स के लिए मल्टीपल एप्स को एक बार में इस्तेमाल करना आसान हो गया और महत्वपूर्ण फीचर Spilit स्क्रीन भी इसमें जोड़ दिया गया।


Android 8.0 (Oreo)


दोस्तों एक बार फिर से यहां पर एंड्राइड ने किसी ट्रेडमार्क name का इस्तेमाल किया। हम सभी जानते हैं Oreo एक बिस्कुट भी है अगस्त 2017 में इस version को कहीं सारे एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च कर एंड्रॉयड version को एक बार फिर से अपग्रेड किया गया.


Android 9.0 (Pie)


अभी मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर स्मार्टफोंस में आप को यही वर्जन देखने को मिलता है! इस वर्जन में एक नया होम बटन, स्वाइपिंग लेफ्ट फीचर ऐड किया गया है जिससे currently रनिंग एप्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा बैटरी को भी डिवाइस में long-lasting बनाने पर इसमें काम किया गया है।


Android 10


सितंबर 2019 में लॉन्च किया यह वर्जन सबसे लेटेस्ट Android version है! और कमाल की बात एक बार फिर से देखने को यह मिली की इस बार कोई भी नाम ऑफीशियली एंड्राइड के लिए नहीं रखा गया है जैसा कि पहले के वर्जन में गूगल ने किया था।


Android 10 वर्जन में आने वाले समय में फोल्डेबल स्माटफोन को देखते हुए इसमें कई सारे नए फीचर्स Add किए गए है।


Hope की अब आपको एंड्राइड क्या है? Android के Versions और Android के इतिहास के बारे में काफ़ी कुछ पता चल गया होगा, तो चलिए अब देखते है की एंड्राइड को कब और किसने बनाया? और Android के Features और फ़ायदे क्या है?


  • How To Get Nougat 7.0 Features On Any Android

  • Kisi Bhi Android Phone Me Oreo 8.0 Install Kaise Kare

एंड्राइड को कब और किसने बनाया?


Android अर्थात android inc की खोज कैलिफोर्निया में वर्ष 2003 में की गयी थी! Android की शुरुवात Nick sears, Chris white तथा Andy rubin नामक तीन व्यक्तियों द्वारा की गई थी! Andy Rubin ने smart मोबाइल डिवाइस की क्षमता तथा भविष्य में इनकी उपयोगिता के संबंध में एक android प्रोजेक्ट को describe किया!


तथा शुरुवाती दौर में कंपनी का मकसद डिजिटल कैमरा के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करना था परन्तु कंपनी के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि उनके लक्ष्यों के अनुसार कैमरा का Market अभीइतना नहीं फैला है तथा android को mobile ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में लॉन्च करने पर android inc ने अपनी सहमति जताई!


यह भी पढ़े: VPN क्या है – What Is VPN In Hindi


एंड्राइड के फ़ायदे! – Benefits Of Android In Hindi


Features


एंड्राइड मोबाइल स्मार्ट होते हैं इसका मतलब है आपको wifi, ब्लूटूथ, 4G नेटवर्क, location, sensors तथा डुअल कैमरा जैसे फीचर्स आमतौर पर एंड्राइड मोबाइल में देखने को मिलते हैं। अतः आप का एक एंड्रॉयड मोबाइल आपके लिए कई सारी चीजों को आसानी से कर सकता है!!


Multitasking


एंड्राइड मोबाइल में फेसबुक, व्हाट्सएप तथा वेब ब्राउजिंग करने के साथ-साथ अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकते हैं।


Notification


जरूरी ईमेल, whatsapp या फेसबुक नोटिफिकेशन को आप होमस्क्रीन में देख सकते हैं तथा इस तरह आपके महत्वपूर्ण मैसेजेस तथा वीडियो में उपलब्ध जानकारी समय पर मिलती रहती है!


Apps


एंड्राइड मोबाइल के प्ले स्टोर में लाखों एप्स मौजूद है तथा आप अपनी आवश्यकतानुसार मुफ्त में किसी भी game, music, education समेत कई कैटेगरी के एप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। तथा बाद में अनइनस्टॉल भी कर सकते हैं!!


Mobile Brands


एंड्राइड मोबाइल की कई सारी मोबाइल कंपनियां मौजूद हैं जिसका मुख्य फायदा यह है कि हम आवश्यकता अनुसार किसी भी ब्रांड को फ़ीचर्स तथा बजट अनुसार चुन सकते हैं! दूसरी ओर ios की तुलना करें तो वहां हमें केवल एक ही ब्रांड मिलता है।


Custom Rom


ऐसे तरीके भी संभव है जिनकी मदद से आप अपने एंड्रॉयड फोन में कस्टम रोम इंस्टॉल कर सकते हैं! अतः यदि आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल है तो आप कस्टम रोम इंस्टॉल करने के बारे में भी सोच सकते हैं।


अगर आप अपने android मोबाइल फ़ोन में custom rom install करना चाहते हो तो Android Phone Me Custom ROM Install Kaise Kare उसकी पूरी जानकारी यहाँ है।


Widgets


विजिट्स की मदद से आप एंड्राइड मोबाइल के होम स्क्रीन पर कई सारे widget सेट कर देते हैं तथा फ़ोन को कस्टमाइज कर सकते हैं!


Open Source


android एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो ओपन सोर्स है अर्थात यूजर द्वारा इसे मॉडिफाई करने के लिए किसी लाइसेंस तथा डेवलपमेंट शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती!


Storage


वर्तमान समय में कई सारे एंड्रॉयड फोन में बड़ी मात्रा में स्टोरेज मिल जाता है जिस वजह से आपको external से स्टोरेज है की आवश्यकता नहीं पड़ती! परंतु उसके बावजूद माइक्रो SD कार्ड के जरिए आप एंड्राइड storage को एक्सपेंड कर सकते हैं!


यह भी पढ़े: मोबाइल की इंटरनल मेमोरी (Internal Storage) कैसे बढ़ाये


Hope अब आपको एंड्राइड (Android) क्या है? और एंड्राइड के फ़ायदे क्या है? यह सब तो पता चल ही गया होगा, तो चलिए अब देखते है की android iphone और ios से कैसे बहेतर है?


आख़िर Android iOS से कैसे बहेतर है?


Price


Samsung, HTC, LG, Motorola, MI जैसी विश्वविख्यात मोबाइल कंपनियां एंड्राइड मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग करती हैं! इसका एक बड़ा फायदा यूजर को यह है कि वह अपने बजट के अनुसार किसी भी मोबाइल ब्रांड को खरीद सकता है दूसरी ओर ios मोबाइल केवल एप्पल कंपनी द्वारा निर्मित किए जाते हैं! जिस वजह से यूजर के पास सीमित विकल्प होते हैं तथा इनका दाम भी अधिक होता है।


एंड्रॉयड स्मार्टफोन में custom फ़ीचर्स enable कर सकते हैं! जिससे यूजर अपने स्मार्टफोन में कीबोर्ड, वॉलपेपर तथा कस्टम रोम इंस्टॉल कर सकता है। परंतु दूसरी ओर apple अपने यूजर्स को बेहतरीन सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर एक्सपीरियंस के लिए customization के रूप में डिफॉल्ट apps के जरिये कंट्रोल रखता है!


Multitasking


अब आप कह सकते हैं कि मल्टीटास्किंग तो हम ios mobile में भी कर सकते हैं। जी हां!! लेकिन कहीं ऐसे एंड्राइड ब्रांड है जो next level पर मल्टीटास्किंग की सुविधा देते हैं।


उदाहरण के तौर पर सैमसंग ने एक मोबाइल लांच किया था जिसमें Multi Window फीचर इनेबल है जिसकी मदद से यूजर एक साथ दो apps को इस्तेमाल कर सकता था! वर्तमान समय में इसके अलावा भी कई दूसरी कंपनियां मल्टी विंडो फीचर देती हैं। और यदि बात की जाए apple कंपनी की तो वहाँ हम केवल Multitasking में एक ऐप से दूसरे app में switch कर सकते हैं!


Laucher


यदि आप दो आईफोन यूजर्स के बीच बैठेंगे तो आप पाएंगे कि दोनों स्मार्टफोंस में launcher same है! परंतु इस मामले में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह भिन्न है यदि आप चाहते हैं कि आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टेबलेट का look पूरा बदल जाए तो आपक कस्टम लॉन्चर अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं।


Google Integration


एंड्राइड डिवाइस गूगल जैसे विश्वविख्यात कंपनी से जुडा है।गूगल एंड्रॉयड यूजर्स को अनेक सुविधाएं देता है जिससे उनके कार्य सुरक्षित तथा फास्ट तरीके से हो सकें!


गूगल docs, गूगल जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल क्रोम, गूगल Map तथा यह लिस्ट बढ़ती ही चली जाएगी। परंतु दूसरी ओर एप्पल आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम में google की सेवाएँ उपयोग की जा सकती हैं मगर हम कह सकते हैं कि android गूगल की पहली प्राथमिकता है।


यह भी पढ़े: Android फ़ोन को iPhone कैसे बनाये iOS में कैसे बदले


Android Features In Hindi


Keyboard


एंड्रॉयड स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो alternate कीबोर्ड पहला बढ़ा फीचर सामने आता है क्योंकि एंड्रॉयड devices में आप swift key, Go keyboard आदि इस तरह के अनेक apps मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने कीबोर्ड को स्टाइलिश तथा आरामदायक बना सकते हैं!!


Infrared Transmission


जिसके जरिए एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन तथा टेबलेट को रिमोट कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं!


No Touch Control


wave control जैसे फ्री apps की की मदद से android यूजर अपने स्मार्टफोन को gesture की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं! विशेषतया जब आप ड्राइविंग करते हैं तो आप gestures के जरिए सॉन्ग बदल सकते हैं, स्क्रीन ऑफ कर सकते हैं!


Automation


कई सारे एंड्रॉयड एप्लीकेशंस मौजूद है जिनका इस्तेमाल कर आप ऑटोमेट कर सकते हैं उदाहरण के लिए यदि आप किसी song को एक निश्चित वॉल्यूम पर फिक्स टाइम पर प्ले करना चाहते हैं! तो आप Tasker app की मदद


से ऑटोमेट कर सकते हैं! इसके अलावा भी प्ले स्टोर पर कहीं सारी एप्लीकेशन सो मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आप ऑटोमेशन कर सकते हैं!!


यह भी पढ़े: मोबाइल फ़ोन को अपने चेहरे (Face) से कंट्रोल कैसे करे


Battery


एंड्राइड अपने हार्डवेयर कंपैटिबिलिटी के आधार पर यह सुविधा देता है कि यूज़र्स फोन की बैटरी को अपग्रेड तथा रिमूव कर सकते हैं! साथ ही आप जरूरत पड़ने पर मोबाइल की बैटरी को exchange भी कर सकते हैं!


इसके अलावा custom home screen, Rom तथा widget आदि अनेक ऐसे एंड्राइड फीचर्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर आप एंड्राइड का अपने फायदों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं!


यह भी पढ़े: मोबाइल की बैटरी लाइफ (Battery Life) कैसे बढ़ाये


किसी भी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उसके आर्किटेक्चर को समझना बेहद आवश्यक है!


एंड्राइड आर्किटेक्चर के layers को निम्नलिखित चार भागों में बांटा जा सकता है


  • लिनक्स करनाल

  • लाइब्रेरीज+ एंड्रॉइड रन टाइम

  • एप्लीकेशन फ्रेमवर्क

  • एप्लीकेशन

उम्मीद है की अब आपको android के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। और अब आप जान गए होगे की एंड्राइड क्या है? कब और किसने बनाया? एंड्राइड के फायदे? Android Features? एंड्राइड का इतिहास? & All About Android In Hindi?


यह भी पढ़े:



    • बाई-फाई क्या है – What Is WiFi In Hindi

    • वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi

    • फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi

    • सर्च इंजन क्या है – What Is Search Engine In Hindi

    • डिजिटल सिग्नेचर क्या है – What Is Digital Signature In Hindi


Hope की आपको एंड्राइड क्या है? – What Is Android In Hindi? का यह पोस्ट हेल्पफ़ुल लगा होगा, और पसंद आया होगा।


अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.


The post एंड्राइड क्या है? – What Is Android In Hindi appeared first on FutureTricks.

Comments

Popular posts from this blog

गूगल क्या है और किसने बनाया – What Is Google In Hindi

WhatsApp ID Kaise Banaye? WhatsApp ID Banane Ka Tarika

वर्कशीट क्या है? – What Is Worksheet In Hindi