कीबोर्ड क्या है? – What Is Keyboard In Hindi

Keyboard Kya Hai? – What Is Keyboard In Hindi? अपने मोबाइल और कंप्यूटर में कीबोर्ड तो आप सब ने use किया होगा, पर क्या आप जानते हो की आख़िर कीबोर्ड क्या होता है? अगर नही! तो यह पोस्ट आपके लिए काफ़ी हेल्पफ़ुल होने वाला है, क्यूँकि आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की कीबोर्ड (Keyboard) क्या है? इसके प्रकार? उपयोग? किसने बनाया? shortcut keys & all about keyboard in hindi?



दोस्तो यदि हमें नोटबुक में लिखना हॉ तो हम पेन का इस्तेमाल करते हैं परन्तु वही मोबाइल या कंप्यूटर डिवाइस लिखने मतलब टाइपिंग करनी होती है ना? जिसके लिए हम कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं!


  • मोबाइल क्या है और किसने बनाया – What Is Mobile In Hindi

  • कंप्यूटर क्या है और किसने बनाया – What Is Computer In Hindi

Guys बदलते समय के साथ कंप्यूटर में keyboard का महत्व आज भी उतना ही अधिक है जितना कंप्यूटर के शुरुवाती दौर में था! इसलिए keyboard के बारे में अधिक गहराई से जानने के लिए आज के इस लेख में हम जानेंगे कि keyboard क्या है? keyboard के कितने प्रकार होते हैं? keyboard के सभी button का क्या कार्य होता हैं? कीबोर्ड को कब और किसने बनाया? shortcut keys & all about keyboard in hindi?


और वर्तमान समय में कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के साथ ही कीबोर्ड की उपयोगिता भी बढ़ चुकी है! क्योंकि तेजी से डेटा टाइप करना हो तो कीबोर्ड पर अंगुलियाँ तेजी से चलानी होती हैं! इसलिए कंप्यूटर के अन्य भागो की तरह ही इसका भी अधिक महत्व है अतः एक कंप्यूटर यूजर होने के नाते आपको कीबोर्ड के बारे में जानकरी जरूर होनी चाहिए!


पिछले पोस्ट में मैंने आपको बताया था की माउस क्या है और इसके प्रकार – What Is Mouse In Hindi? और आज हम जानिंगे की कीबोर्ड (Keyboard) क्या है? – What Is Keyboard In Hindi?


चलिये अब हम जानते हैं कि कीबोर्ड क्या है?


यह भी पढ़े: टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाये – Fast Typing कैसे करें


कीबोर्ड (Keyboard) क्या है? – What Is Keyboard In Hindi


Keyboard कंप्यूटर का एक भाग है जिसका इस्तेमाल input text जैसे letters, नंबर तथा इसके अलावा characters और कंप्यूटर में commands देने के लिए किया जाता है! कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस होता है और यह कुछ electric टाइपराइटर की तरह ही होता है! यह एक बाहरी pheripheral डिवाइस होता है जिसे usb पोर्ट से भी किसी डिवाइस में अटेच किया जा सकता है! इसके अलावा कीबोर्ड wireless होते हैं जो bluetooth या RF (रेडियो फ्रीक्वेंसी) तकनीक के इस्तेमाल से कंप्यूटर के साथ संचार करते हैं!


usb कीबोर्ड के आविष्कार से पहले ps/2, serial port को cpu में कनेक्ट कर कीबोर्ड का इस्तेमाल होता था! कीबोर्ड में सामान्यतः 101 keys तथा अन्य कीबोर्ड 104 keys होती हैं परन्तु यह keys कीबोर्ड के layout पर निर्भर करता हैं!


keyboard के कई layout मौजूद हैं परन्तु विश्व भर में सबसे अधिक qwerty कीबोर्ड का इस्तेमाल होता है! Qwerty कीबोर्ड का एक डिज़ाइन होता है! इसका qwerty नाम इसलिए रखा गया क्योंकि सबसे ऊपर लेफ्ट में 6 Q,W,E,R,T,Y अक्षर (letter) होते हैं! वर्तमान समय में qwerty कीबोर्ड स्मार्टफोन तथा टेबलेट डिवाइस में भी इस्तेमाल किये जाते हैं!


दोस्तों शायद आपने अभी तक केवल qwerty कीबोर्ड ही इस्तेमाल किया होगा! क्योंकि जब भी कीबोर्ड की बात आती है qwerty ही प्रथम स्थान पर होता अतः यह कीबोर्ड layout सबसे अधिक लोकप्रिय है!



दोस्तो चाहे कंप्यूटर हो लैपटॉप हो या मोबाइल, tablet डिवाइस हो सभी में हमें कीबोर्ड देखने को मिलता है! लेकिन सभी कीबोर्ड का आकार और डिजाइन हमें अलग अलग देखने को मिलता है! तो आइए अब हम इन Devices में मौजूद विभिन्न कीबोर्ड के बारे में जानेंगे! यहां हम सबसे पहले जानेंगे लैपटॉप के कीबोर्ड के बारे में.


Laptop Keyboard क्या है?


डेस्कटॉप कीबोर्ड की तुलना में यदि आप लैपटॉप का कीबोर्ड देखे तो इसका आकार और डिजाइन थोड़ा अलग होता है! हालांकि फंक्शनैलिटी इन दोनों में आपको same मिलती है।


दोस्तों लैपटॉप और कंप्यूटर के कीबोर्ड के साइज में एक बड़ा अंतर यह है कि लैपटॉप के prebuilt कीबोर्ड में जितनी भी keys होती है वह छोटी होती है। जबकि कीबोर्ड को हम एक्सटर्नल कंपोनेंट के रूप में add करते हैं, इसलिए इस कीबोर्ड का आकार थोड़ा बड़ा होता है।


Smartphone & Tablet Keyboard क्या है?


स्मार्टफोन हो या टेबलेट इन दोनों डिवाइस में आज हम वर्चुअल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें हमें किसी फिजिकल कीबोर्ड की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि हम USB, ओटीजी केबल के जरिए अपने मोबाइल, टेबलेट डिवाइस में किसी फिजिकल (PC) keyboard को अटैच कर सकते हैं!


लेकिन इन डिवाइस में on screen keyboard मौजूद होता है अतः हम अपनी उंगलियों की सहायता से स्क्रीन पर टच कर किसी भी word को टाइप कर पाते है।


On Screen Keyboard क्या है?


On screen कीबोर्ड एक Software Component होता है! जो यूजर को बिना किसी फिजिकल कीबोर्ड के कैरेक्टर्स को इनपुट करने में मदद करता है।।



दोस्तों अब यहाँ सवाल आता है कि कंप्यूटर में विभिन्न keys का नाम तथा इनका क्या कार्य होता है?


यह भी पढ़े: हिंदी में टाइपिंग कैसे करे – हिंदी में कैसे लिखे


Keyboard Keys In Hindi


कंप्यूटर में मुख्यतः निम्न प्रकार की keys होती हैं!


  1. Function Keys

  2. Numeric

  3. Alphabets Keys

  4. Arrow Keys

  5. Special Keys

  6. Punctuation Keys

1. Functional Keys


दोस्तों कीबोर्ड पर नजर डालने पर आपको सबसे ऊपर F1 से लेकर f12 तक keys दिखाई देती हैं! इन keys को कंप्यूटर की भाषा में फंक्शनल keys कहा जाता है। functional keys के साथ ही Esc keys होती है! जिसका कार्य Esc होता है!


यदि आपको किसी प्रोग्राम को close करना है तो आप उसके लिए esc key प्रेस करते हैं!


2. Numeric Keys


numeric या alphanumeric keys इन keys सहायता से हम अपने कंप्यूटर में नंबर्स को टाइप कर पाते हैं! यदि आपको अपने कंप्यूटर में 1234 टाइप करना हो तो इसके लिए इन keys को numeric नाम दिया गया है!


numeric keys फंक्शनल keys के नीचे तथा उसके साथ ही पर्सनल कंप्यूटर कीबोर्ड में राइट साइड में भी न्यूमैरिक keys एक से लेकर 0 से लेकर 9 तक होती है!


3. Alphabets Keys


Abcd यह सभी अल्फाबेट keys होती हैं तथा कंप्यूटर में यह A से लेकर z तक पाई जाती हैं! अल्फाबेट keys के साथ कुछ स्पेशल key भी उपयोग में ली जाती हैं!


जैसे कि Ctrl के साथ shift अतः यह स्पेशल keys दूसरे key के साथ इस्तेमाल में ली जाती हैं! उदाहरण के लिए यदि आपको कंप्यूटर में प्रिंट कमांड देनी है तो इसके लिए ctrl+P key प्रेस करनी होगी! या किसी text को कॉपी करना है तो ctrl+C key प्रेस करते हैं!!


4. Arrow Keys


दोस्तों उसके बाद आती है arrow keys इन्हें Navigation keys भी कहा जाता है! यह कंप्यूटर के कीबोर्ड में दाएँ भाग (राइट साइड) में दिखाई देती है यह keys आपके माउस के pointer को दिशा देने का कार्य करती है ! जैसे राइट हैंड साइड में पॉइंटर को move करने के लिए आप कीबोर्ड में right arrow की प्रेस कर सकते हैं!


दोस्तों इसका इस्तेमाल विशेषकर कंप्यूटर में गेमिंग के लिए होता है तथा माउस न होने की स्थिति में कंप्यूटर को चलाने में इनका विशेष लाभ होता है!


5. Special Keys


अब कुछ अन्य keys बात करते हैं जिसमें tab की शामिल है tab key का फंक्शन एक स्टेप आगे होता है! अतः जिससे हम किसी प्रोग्राम पर कार्य करते समय अगले task में पहुँच सकते हैं!


उसके बाद enter key के ऊपर एक backspace key होती है जिसका इस्तेमाल अधिकतर text लिखते समय किया जाता है! उदाहरण के लिए यदि हमने नोटपैड में गलती से कुछ टाइप कर दिया हो तो उस word को backspace key को press कर डिलीट कर सकते हैं!


दोस्तों back स्पेस के साइड में delete key होती है जिसका कार्य किसी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट कर उसे डिलीट करना होता है! आप किसी फोल्डर यह text को सिलेक्ट कर डिलीट key प्रेस कर उसे मिटा सकते हैं!


6. Punctuation Key


उसके बाद कंप्यूटर में punctuation key होती है! इसमें comma, question mark, कॉलन आदि keys शामिल होती हैं! यह सभी की अल्फाबेट्स keys के side में एक साथ दिखाई देती हैं! पंक्चुएशन keys का इस्तेमाल करने के लिए shift को प्रेस करना होता है!


उदाहरण के लिए document create करते समय यदि आपको वहां text में में question मार्क लगाना है तो इसके लिए shift के साथ question mark key का इस्तेमाल करना होगा!


कीबोर्ड के फायदे? – Benefits Of Using Keyboard In Hindi


• लगभग सभी कंप्यूटर लैपटॉप Devices के साथ कीबोर्ड मिल जाता है।


• कीबोर्ड का इस्तेमाल कंप्यूटर में टेक्स्ट टाइप करने हेतु किया जाता है। एग्जांपल आपको यदि कोई वर्ड में डॉक्यूमेंट बनाना हो तो आप कीबोर्ड के मदद से ही उसे टाइप कर सकते हैं।


• कंप्यूटर को निर्देश देने में कीबोर्ड का मुख्यतः उपयोग होता है इसलिएयदि किसी यूज़र को कीबोर्ड के इस्तेमाल की पूरी जानकारी हो तो बिना माउस से भी अपने कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकता है


तो दोस्तों यह तो थे कुछ बेसिक फायदे जिनके बारे में आप सभी जानते ही हैं लेकिन क्या आप पता है कंप्यूटर कीबोर्ड के कुछ नुकसान भी हैं जो एक कंप्यूटर यूजर के लिए नुकसान दाई हो सकते हैं तो आइए जानते हैं!


कीबोर्ड के नुकसान?


• कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हुए टाइप करते समय गलती की संभावना बनी रहती हैं। विशेषकर नए यूजर के लिए।


• किसी भी नई कंप्यूटर यूजर के लिए कीबोर्ड से फास्ट टाइपिंग करना आसान नहीं होता टाइपिंग मास्टर बनने के लिए अच्छी प्रैक्टिस करनी पड़ती है।


• इसके अलावा जो यूजर्स घंटों कीबोर्ड पर अपना समय बिताते हैं उनके लिए यह स्ट्रेन, इंजरी (चोट) का कारण बन सकता है


• मार्केट में इस समय विभिन्न प्रकार के कीबोर्ड अवेलेबल हैन तो नए यूज़र के लिए कई बार सही कीबोर्ड का चयन करने में मुश्किलें आती हैं।


• धीरे-धीरे कीबोर्ड के स्थान पर Voice Recognition का उपयोग हो रहा है! क्योंकि वॉइस टाइपिंग की मदद से तेजी से शब्दों को टाइप किया जा सकता है जिससे एनर्जी और समय की भी बचत होती है।


दोस्तों अब हम कंप्यूटर कीबोर्ड के प्रकारों के बारे में जानते हैं!!


  • रोम (ROM) क्या है? – What Is ROM In Hindi

  • RAM क्या है? और इसके प्रकार – What Is RAM In Hindi

कीबोर्ड के प्रकार – Types Of Keyboard In Hindi


1. Multimedia Keyboard


जैसा कि नाम से ही पता चलता है इन कीबोर्ड में मल्टीमीडिया बटन होते हैं! आमतौर पर मल्टीमीडिया कीबोर्ड में additional keys जैसे play/pause, volume off, volume down, stop, next तथा आपके कंप्यूटर में म्यूजिक player लॉन्च करने के लिए एक बटन होता है!


तो दोस्तों इस तरह मल्टीमीडिया कीबोर्ड में कई सारे buttons होते हैं जिनको press कर हम सीधे मल्टीमीडिया function का इस्तेमाल कर सकते हैं!


2. Mechanical Keyboard


दोस्तों पहले के मुकाबले वर्तमान समय में मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल कम होता है! परंतु आज भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। मैकेनिकल कीबोर्ड में प्रत्येक keys के नीचे real फिजिकल बटन का इस्तेमाल होता है! और जब आप key प्रेस करते हैं तो वह हाथ की उंगली को ऊपर से नीचे की ओर धकलता है!


तथा इन कीबोर्ड की खासियत यह है कि अन्य कीबोर्ड के मुकाबले अधिक ध्वनि उत्पन्न करते हैं और यदि आप real कीबोर्ड को महसूस करना चाहते हैं! तो आप मैकेनिकल कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के कीबोर्ड long-lasting होते हैं तथा यह कीबोर्ड सस्ते होते हैं!


3. Wireless Keyboard


जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह कीबोर्ड बिना किसी केबल या तार के कार्य करते हैं,तथा जिसके लिए वह Radio Frequency, Bluetooth या Infra Red technology का इस्तेमाल करते हैं!


पोटेबिलिटी keyboard की सबसे बड़ी खासियत होती है यदि आपके पास strong wifi कनेक्शन है तो आप 50 मीटर दूर रहकर भी अपने कंप्यूटर में कीबोर्ड का इस्तेमाल कर दूर बैठे टाइपिंग कर पाएंगे!


4. Virtual Keyboard


हम इसे अन्य keyboard की तरह हाथों से नहीं उठा सकते! अर्थात यह हार्डवेयर डिवाइस नहीं होता बल्कि यह keyboard सॉफ्टवेयर या फिर सॉफ्टवेयर का एक भाग होता है! परंतु वर्चुअल कीबोर्ड keys को इनपुट करने में हमारी सहायता करता है! अब आप सोच रहे होंगे virtual कीबोर्ड के उदाहरण क्या है?


दोस्तों यदि आप अभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके फ़ोन में भी virtual keyboard होता है! जिसमें हम अपनी input करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं! तथा हमें टाइपिंग के लिए किसी फिजिकल ऑब्जेक्ट को कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती!


5. USB Keyboard


usb कीबोर्ड जैसा कि नाम से ही पता चलता है इस keyboard को कंप्यूटर में यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट करके चलाया जाता है! और आजकल इन कीबोर्ड का इस्तेमाल सामान्य हो गया है क्योंकि इन्हें आप किसी भी कंप्यूटर के usb पोर्ट से डायरेक्ट कनेक्ट कर run कर सकते हैं!


साथ ही usb कीबोर्ड को ओटीजी केबल की मदद से किसी स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


6. QWERTY Keyboard


QWERTY कीबोर्ड का तो इस्तेमाल शायद आप अभी-भी कर रहे होंगे! क्योंकि इसका इस्तेमाल दुनिया में सबसे अधिक किया जाता है qwerty keyboard का एक प्रकार होता है जिस पर keys स्पेसिफिक ऑर्डर में होती हैं ना कि abcd ऑर्डर में!


टाइपराइटर्स के शुरुआती दौर में उन्हें Abcd letters के साथ कार्य करने में परेशानी होती थी! इसलिए Cristopher Latham Sholes ने qwerty कीबोर्ड के साथ इसका समाधान कर दिया तथा आज क्वर्टी कीबोर्ड का इस्तेमाल मोबाइल में तथा टेबलेट डिवाइस में भी होता है!


दोस्तों यह थे कंप्यूटर कीबोर्ड के कुछ मुख्य प्रकार!अब हम जानते हैं कि कंप्यूटर का आविष्कार कब और किसने किया!


Christopher Latham Sholes ने 1868 में कीबोर्ड का आविष्कार किया वह एक अमेरिकी आविष्कारक थे!


  • कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है – What Is Hardware In Hindi

  • कंप्यूटर मेमोरी क्या है – Cache & Virtual Memory In Hindi

  • सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? – What Is Software In Hindi

कीबोर्ड का इस्तेमाल कैसे करें?



कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल करना बेहद सरल होता है! जब आप अपना नया कंप्यूटर खरीदते हैं! तो सिस्टम के साथ जो कीबोर्ड आता है आपको पहले उसे अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करना होता है। फिर कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि कीबोर्ड में कौन सा port है यह PS-2 port है या फिर USB hub है! यदि USb है तो आपको इसे अपने कंप्यूटर के पीछे बैक साइड में दिए गए यूएसबी hub से अटैच करना होगा।


अटैच करते ही आप अपने कंप्यूटर का कीबोर्ड इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं! और आपमें से ज्यादातर यूजर्स कीबोर्ड के बारे में जानते हैं तो आप यह पहले से जानते होंगे! लेकिन दोस्तों आप न सिर्फ अपने कंप्यूटर कीबोर्ड को न सिर्फ PC में यूज कर सकते हैं! बल्कि उसे आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस से भी Connect कर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते हैं आपका मोबाइल ओटीजी सपोर्टेड होना चाहिए। आपके पास USB कीबोर्ड होना चाहिए।


यह दोनों ही चीजें आपके पास मौजूद हैं तो सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस के चार्जिंग पॉइंट में OTG केबल को लगाएं। और उसके बाद अपने usb कीबोर्ड को अटैच कर लें अब आप दोस्तों अपने मोबाइल पर keyboard का इस्तेमाल  कंप्यूटर की तरह टाइपिंग के लिए कर सकते हैं।


Keyboard का आविष्कार कब हुआ?


कंप्यूटर के लिए पहले कीबोर्ड का अविष्कार Christopher Latham Sholes ने 1890 में किया गया। इस कीबोर्ड का आविष्कार करने वाले व्यक्ति एक अमेरिकी आविष्कारक थे जिन्होंने यह पहला QWARTY कीबोर्ड बनाया था।


अन्य अविष्कारों की तरह ही कीबोर्ड का आविष्कार काफी पुराना है! असल में कीबोर्ड के आने से पहले ही टाइपिंग के लिए कुछ अन्य उपकरणों को आविष्कार किया गया था।


जी हां आज हम जिस Modern कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, कीबोर्ड से पूर्व टाइपराइटर, टेलीप्रिंटर्स को बनाया गया और उसी कीबोर्ड के जरिए आज के वर्तमान कीबोर्ड को बनाने की प्रेरणा मिली.


Wireless कीबोर्ड कब बनाया गया?


धीरे-धीरे वायरलेस कीबोर्ड का इस्तेमाल ऑफिस के साथ घरों में भी सामान्य होता जा रहा है। लेकिन कीबोर्ड का यह प्रकार काफी लेटेस्ट है इसे बनाए अभी 20 साल भी नहीं हुए हैं। साल 2003 में एप्पल ने पहला वायरलेस कीबोर्ड लांच किया। इसके साथ-साथ एप्पल ने वायरलेस माउस को भी लांच किया था यह दोनों पेरीफेरल डिवाइस 30 फीट की दूरी तक काम करते थे।


और समय के साथ QWARTY की बोर्ड की तरह ही वायरलेस कीबोर्ड का भी इस्तेमाल करना सामान्य हो गया।


Top 7 Keyboard Company In India


तो दोस्तों कीबोर्ड के बारे में जानने के बाद अपने लिए एक सही कीबोर्ड का चयन करना भी महत्वपूर्ण हो जाता है! इसलिए कई सारे यूजर्स जो कीबोर्ड खरीदने से पहले कंफ्यूज होते हैं! उनके लिए हमने यहां मार्केट में रिसर्च के आधार पर कुछ best Keyboard कंपनियों की लिस्ट शेयर की है! आप चाहे तो इनमें से किसी भी कंपनी के keyboard का इस्तेमाल कर सकते हैं।



  • Logitech

  • Amazon Basics. 

  • H.P.

  • Dell

  • Intex. 

  • Amkette.

  • Micromax

  • Lenovo.

Computer Basic Shortcut Keys


  • Ctrl+A= select all

  • ctrl+c=copy

  • ctrl+v=paste

  • ctrl+b=bold

  • ctrl+O=open a document

  • ctrl+N=New document

  • ctrl+s=save

  • ctrl+f=current find windows

  • ctrl+p=print

  • win+R=Run

  • ctrl+x=cut

  • ctrl+z= Undo the last work

  • alt+f4= close the programme

  • ctrl+shift+N= create a new folder

उम्मीद है की अब आपको कीबोर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और अब आप जान गये होगे की कीबोर्ड (Keyboard) क्या है? इसके प्रकार? उपयोग? किसने बनाया? shortcut keys & all about keyboard in hindi?


साथियों आज के इस लेख में आपने सीख की कीबोर्ड क्या होता है? कीबोर्ड के कितने प्रकार होते हैं तथा यह कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल क्यू किया जाता है।


यह भी पढ़े:



    • VPN क्या है – What Is VPN In Hindi

    • वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi

    • फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi

    • मदरबोर्ड क्या है – What Is Motherboard In Hindi

    • राउटर क्या है कैसे काम करता है – What Is Router In Hindi


Hope की आपको कीबोर्ड (Keyboard) क्या है? – What Is Keyboard In Hindi? का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।


अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.


The post कीबोर्ड क्या है? – What Is Keyboard In Hindi appeared first on FutureTricks.

Comments

Popular posts from this blog

गूगल क्या है और किसने बनाया – What Is Google In Hindi

WhatsApp ID Kaise Banaye? WhatsApp ID Banane Ka Tarika

वर्कशीट क्या है? – What Is Worksheet In Hindi