सॉफ्टवेयर क्या है? – What Is Software In Hindi

Software kya hai? – What is Computer Software In Hindi? अपने मोबाइल फ़ोन और Computer में software तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं पर क्या आपने कभी सोचा है की आख़िर सॉफ्टवेयर क्या होता है? अगर नही! और आप Software के बारे में डिटेल से जानना चाहते हो तो आज इस पोस्ट में हम जानिंगे की सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? इसके प्रकार? इसके फ़ायदे? सॉफ्टवेयर कैसे बनाये? & All About computer software in hindi?



हेलो दोस्तों आज के इस लेख में आप जानेंगे कि सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? सॉफ्टवेयर के कितने प्रकार होते हैं? तथा इस सॉफ्टवेयर के फायदे क्या होते हैं! तथा आप कैसे एक सॉफ्टवेयर बना सकते हैं!


  • मोबाइल क्या है और किसने बनाया – What Is Mobile In Hindi

  • कंप्यूटर क्या है और किसने बनाया – What Is Computer In Hindi

दोस्तों इस टेक्नोलॉजी के समय में आप कंप्यूटर या मोबाइल devices का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे है ना! इस स्तिथि में आपने कई बार सॉफ्टवेयर का नाम सुना ही होगा! और आपने अब तक कई बार अनेक सॉफ्टवेयर को अपने डिवाइस में इनस्टॉल तथा uninstall भी किया होगा! परंतु यदि मैं आपसे पूछो कि यह सॉफ्टवेयर होता क्या है? तो शायद आप इसका सही जवाब सोचने लग जाएंगे!


दोस्तों क्या आपको पता है सॉफ्टवेयर के भी कई सारे प्रकार होते हैं? system सॉफ्टवेयर utility सॉफ्टवेयर तथा application सॉफ्टवेयर? इन सभी चीजों के बारे में आज विस्तार पूर्वक इस लेख में आपको जानकारी मिल जाएगी!


साथियों कहने को तो सॉफ्टवेयर एक साधारण सा शब्द है जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, परन्तु इस सॉफ्टवेयर term के पीछे अनेक जानकारियां छुपी हुई हैं!


अतः मुझे आशा है आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आपको सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई सारी जानकारियां पता लग जाएंगी! तो दोस्तो बिना समय गवाएं चलिए जानते हैं कि आखिर सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? – What Is Software In Hindi


यह भी पढ़े: Computer Or Laptop Ke Liye 10 Best Softwares


सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? – What Is Software In Hindi


कंप्यूटर का वह भाग जिसे हम देख सकते हैं परंतु छू नहीं सकते वह सॉफ्टवेयर कहलाता है! software निर्देशों तथा प्रोग्राम की एक श्रंखला है अब यदि हम इस कथन को सरल शब्दों में समझें तो दोस्तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गेम खेलते हैं वह एक सॉफ्टवेयर है, यदि आप फेसबुक या whatsapp इस्तेमाल करते हैं तो वह एक सॉफ्टवेयर है!


इसी तरह MS ऑफिस, Notepad, MS-paint आदि यह सभी सॉफ्टवेयर होते हैं, यह सभी चीजें कंप्यूटर में programming के जरिए कार्य करती हैं तथा इससे एक श्रृंखला का निर्माण होता है उसे हम सॉफ्टवेयर कहते हैं!!


software भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए बना होता है तथा task को पूरा करता है! उदाहरण के लिए window media player सांग्स को प्रोसेस करता है जबकि MS-paint drawing को प्रोसेस करता है!!


दोस्तो सरल शब्दों में सॉफ्टवेयर क्या है? यह जानने के बाद अब हम softwares के प्रकारों को जानते हैं!


यह भी पढ़े: Computer Software Download कैसे करें – Top Free Websites


सॉफ्टवेयर के प्रकार – Types of Software in Hindi


सॉफ्टवेयर मुख्यतः दो प्रकार होते हैं!


  • Application Software

  • System Software

1. Application Software


एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को प्रोडक्टिविटी प्रोग्राम भी कहा जाता है। क्योंकि यह यूजर को task के पूरा करने में सहायता करते हैं जैसे कि डॉक्यूमेंट create, sending mail, online research आदि!


एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर विशेष रूप से किसी टास्क को पूरा करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं जब आप डॉक्यूमेंट बनाना शुरू करते हैं तब word processing सॉफ्टवेयर पहले से ही font size, margin आदि यूजर के लिए निर्धारित कर देता है।


परंतु आप अपनी आवश्यकतानुसार इन सेटिंग्स को बदल सकते हैं तथा आपके पास अन्य कई फॉर्मेटिंग विकल्प मौजूद होते हैं उदाहरण के लिए word processor एप्लीकेशन color add करने heading, picture, move copy तथा आपकी इच्छानुसार डॉक्यूमेंट के स्वरूप ( appearance) को बदलने में सहज होता है!


इसी तरह एक web ब्राउजर जो इंटरनेट चलाने में सहायक होता है वह एक एप्लीकेशन होती है जो इंटरनेट पर सूचनाओं को खोजने जानकारी प्राप्त करने मैं सहायक होती है! हम hyperlink तथा url पर क्लिक करने पर किसी वेबसाइट पर पहुँचते हैं जहां एक यूज़र उस वेबसाइट के web pages को देख सकता है!


Application Software के फ़ायदे!


◆ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को यूजर के विशेष (specific) कार्य को पूरा करने के लिए विकसित किया जाता है! अतः आप अपनी मर्जी के मुताबिक़ किसी task को पूरा करने के लिए सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल कभी-भी uninstall कर सकते हैं!


◆ एक सिंगल सॉफ्टवेयर किसी विशेष task को complete करने के लिए बनाया जाता है,अतः यदि यूजर को वह टास्क पूरा करना हो तो वह उस एप्लीकेशन को अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर टास्क को पूरा कर सकता है!


◆ यह सॉफ्टवेयर समय तथा यूजर की माँग अनुसार अपडेट होते रहते हैं!


  • रोम (ROM) क्या है? – What Is ROM In Hindi

  • RAM क्या है? और इसके प्रकार – What Is RAM In Hindi

2. System Software


सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रोग्राम का एक प्रकार होते हैं, सिस्टम सॉफ्टवेयर वे सॉफ्टवेयर होते हैं जो अन्य सॉफ्टवेयर के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं, जैसे कि windows ऑपरेटिंग सिस्टम, Mac ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर, game engines आदि ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में सभी programms को मैनेज करने में मदद करता है!


इसके अलावा सिस्टम सॉफ्टवेयर में सिस्टम utilities को भी शामिल किया जा सकता है जैसे disk defragmenter, System Restore, आदि!


system सॉफ्टवेयर को अधिक गहराई से समझे तो सिस्टम सॉफ्टवेयर में वे प्रोग्राम शामिल होते हैं जो कंप्यूटर को स्वयं प्रबंधित करने में समर्पित होते हैं! जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम फाइल मैनेजमेंट, utilities डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे टूल्स मौजूद हैं!


यदि हम ऑपरेटिंग सिस्टम को सिस्टम सॉफ्टवेयर के उदाहरण के तौर पर देखें तो ऑपरेटिंग सिस्टम भी एक प्रकार का सिस्टम सॉफ्टवेयर होता है! जो कंप्यूटर के हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर resources को मैनेज करता है तथा एक कंप्यूटर प्रोग्राम के लिए सामान्य सेवाएं उपलब्ध करता है!


ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में सभी programms का रिकॉर्ड तथा इन्हें कंट्रोल करता है! जिनमें अनेक सिस्टम सॉफ्टवेयर तथा application सॉफ्टवेयर होते हैं


system सॉफ्टवेयर हार्डवेयर तथा end यूजर्स के बीच इंटरफ़ेस का कार्य करता है!


यहाँ सिस्टम सॉफ्टवेयर के कुछ सामान्य उदाहरण है!


  • Utility software

  • System servers

  • Device drivers

  • Operating system (OS)

  • Windows/graphical user interface (GUI) systems

system सॉफ्टवेयर से परिचित होने के बाद system सॉफ्टवेयर की उपयोगिताओं को हम निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं! system सॉफ्टवेयर सिस्टम से काफी नजदीकी से जुड़े होते हैं! तथा विभिन्न टास्कों को पूरा करने में user की सहायता करते हैं!


system सॉफ्टवेयर की स्पीड काफी ज्यादा fast होती है। सिस्टम सॉफ्टवेयर को डिजाइन करना बेहद मुश्किल है। आमतौर पर application सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया जा सकता है परंतु सिस्टम सॉफ्टवेयर को डिजाइन करना सरल नहीं होता!


system सॉफ्टवेयर को low level लैंग्वेज में लिखा गया है! सिस्टम सॉफ्टवेयर में Manipulate अर्थात बदलाव करना मुश्किल होता है.


Utility Software


यूटिलिटी सॉफ्टवेयर भी एक प्रकार का सिस्टम software है जिसे analyse, configure, ऑप्टिमाइज तथा कंप्यूटर का प्रबंधन करने के लिए बनाया गया है! यह कंप्यूटर को आधारिक संरचना (infrastructure) प्रदान करता है।


दोस्तों यदि हम सरल शब्दों में यूटिलिटी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली तथा इसके महत्व को समझे तो utility सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर का विश्लेषण तथा रखरखाव करने का कार्य करते हैं! यह सॉफ्टवेयर ओर ध्यान केंद्रित करते हैं कि कैसे ऑपरेटिंग सिस्टम किसी task को perform कर कंप्यूटर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है!


एंटीवायरस, backup सॉफ्टवेयर, फाइल मैनेजर, डिस्क compression टूल सभी यूटिलिटी सॉफ्टवेयर हैं!


यूटिलिटी सॉफ्टवेयर को एक या दो कार्यों को अच्छी तरीके से करने के लिए डिजाइन किया गया है! चलिए अब हम इसे उदाहरण के रूप में समझते हैं मान लीजिए यदि आप किसी फाइल को compress कर फ्लैश ड्राइव में सेव करना चाहते हैं! तो आपको उस फाइल को कंप्रेस करने के लिए file compression यूटिलिटी प्रोग्राम की आवश्यकता होगी है ना! अतः इस प्रकार यूटिलिटी प्रोग्राम किसी टास्क को पूरा करने में मदद करते हैं!


कई बार यूटिलिटी प्रोग्राम को ऑपरेटिंग सिस्टम के अंतर्गत बनाया जाता है उदाहरण के लिए windows के पास zip compression यूटिलिटी है!


तो दोस्तों इस तरह आपने जाना की system, application तथा utility software क्या होते हैं? तथा कैसे कार्य करते हैं!


  • याहू (Yahoo) क्या है? – What Is Yahoo In Hindi

  • गूगल क्या है और किसने बनाया – What Is Google In Hindi

सॉफ्टवेयर के फ़ायदे – Benefits of Software in Hindi


दोस्तों यदि हम सॉफ्टवेयर के फायदों की बात करें तो आज विभिन्न सॉफ्टवेयर के जरिए ही हम अपने स्मार्टफोन तथा कंप्यूटर को अपनी इच्छा अनुसार चला रहे हैं! परंतु एक व्यापार में सॉफ्टवेयर का क्या महत्व है इसके विषय में जानने के लिए सॉफ्टवेयर के फायदों को जान लेते हैं!


एक सॉफ्टवेयर आपकी बिजनेस में दैनिक कार्यों को आसान बना सकता है, billing पेमेंट आदि task सरल बना सकता है! अर्थात आपको प्रत्येक order के लिए पेन, कॉपी का इस्तेमाल नहीं करना होगा! तथा सॉफ्टवेयर काफी कम समय में आपके लिए यह काम कर देगा!


एक सॉफ्टवेयर व्यापार में staff कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि लाएगा जिससे आप कार्यों को बेहतर तथा जल्दी तरीके से कर पाएंगे!


दोस्तों सबसे बड़ी बात यदि आपने अब तक पुराने तौर तरीकों से बिजनेस कर रहे थे तो अब paper के स्थान पर इस डिजिटल युग को अपनाने का समय आ चुका है! आपको कई सारे डाक्यूमेंट्स, कागजादों का ढेर लगाने की जगह अपने सभी records को सॉफ्टवेयर में मैनेज कर सकते हैं!


दोस्तों इसके अलावा मुख्य बात यह है कि आप अपने customer, supplier तथा बिज़नेस पार्टनर के साथ सॉफ्टवेयर के जरिए बेहतर तरीके से वार्तालाप (कम्युनिकेट) कर पाएंगे! तथा उनके सवालों तथा सुझावों को समझ पाएंगे आजकल कई कंपनियां इस कार्य के जरिए सफल हो चुकी हैं तथा तेजी से अपने बिजनेस में व्रद्धि कर रही हैं!


दोस्तों अब हमने software के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है तो अब हम जानते हैं कि कैसे आप एक सॉफ्टवेयर विकसित कर सकते हैं?


  • गेम कैसे बनाये – Android Game कैसे बनाते हैं?

  • App Kaise Banaye – App Banane Ka Tarika

सॉफ्टवेयर कैसे बनाये? 


◆ सॉफ्टवेयर बनाने से पहले सबसे जरूरी बात है कि आप सबसे पहले आपको किस तरह के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि है! अर्थात एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और सिस्टम सॉफ्टवेयर में!


◆ जब आप यह निर्णय करने की कौन सा software सॉफ्टवेयर बनाना है तो आप इसके लिए programming classes शुरू कीजिए तथा खुद में नई skills को develope कीजिए. आप c, c++, java, पाइथन आदि को अपनी सॉफ्टवेयर जरूरत के अनुसार सीख सकते हैं!


◆ आप ऐसे सोर्सेस ढूंढिए जहाँ आपको सॉफ्टवेयर के बारे में तथा सॉफ्टवेयर को विकसित करने के बारे में जानकारियां मिल सके! आज इंटरनेट सूचनाओं का भंडार बन चुका है तो यहां आप इस विषय पर पूरी जानकारी ले सकते हैं!


◆ आप ऑनलाइन classes के साथ-साथ ऑफलाइन भी पढ़ाई कर सीख सकते हैं जिससे आपको लाइव अनुभवी अध्यापकों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा!


◆ अब अपने मन के अंदर सभी सवालों को इंटरनेट तथा classes के जरिये पूछिए तथा रोजाना अभ्यास करते रहिए! ताकि आपको रोजाना कुछ ना कुछ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विषय में जानकारी मिल सके!


दोस्तों इस तरह यदि आप सॉफ्टवेयर डेवलप करना सीख जाते हैं तो दोबारा से छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर कार्य करना सीखें ताकि आपको हमेशा नई-नई जानकारियां आपका आत्मविश्वास & अनुभव बढ़ता रहे! उसके बाद आप अपनी इन services को दुनिया के लिए उपलब्ध कर सकते हैं!


Software Install Kaise Kare?


दोस्तों यदि आप एक मोबाइल यूजर है तो आप जानते ही होंगे कि हम एंड्रॉयड फोन में प्ले स्टोर से Apps को इंस्टॉल कर सकते हैं वहीं iphone यूजर्स को App स्टोर से App डाउनलोड करना पड़ता है! लेकिन कई सारे यूजर्स हैं जो अपने कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का तरीका नहीं जानते तो आइए जानते हैं कैसे कंप्यूटर में सी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किया जाता है।


• कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए पहला आप डायरेक्ट इंटरनेट से किसी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें! दूसरा CD/DVD के माध्यम से आप software को अपने Pc में इंस्टॉल कर सकते हैं।


• तो सबसे पहले यदि आप सीडी डीवीडी के जरिए किसी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना चाहते हैं! तो उस सीडी या डीवीडी को अपने कंप्यूटर के ड्राइव में insert करें।


• अब सक्सेसफुली यदि सीडी डीवीडी आपके कंप्यूटर में insert हो जाती है तो आपके सामने Screen में ऑप्शन देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करें या आप इस ऑप्शन के लिए अपने कंप्यूटर के my computer पर जाएं! और वहां cd/dvd ऑप्शन पर क्लिक कर जिस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना चाहते हैं उस पर डबल क्लिक करें।


अब ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करते हुए आप कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर सकते हैं।अब दूसरा तरीका सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने का इंटरनेट है! क्योंकि ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल अपने पीसी में करते हैं तो आइए समझते हैं कैसे कंप्यूटर में software इंस्टॉल करते हैं।


  • कोरलड्रॉ क्या है और कैसे सीखे – What Is CorelDraw In Hindi

  • फोटोशॉप क्या है और कैसे सीखे – What Is Photoshop In Hindi

कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर कैसे इनस्टॉल करें?


सबसे पहले आप जिस कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना चाहते हैं उसके लिए आपको ऐसी वेबसाइट find करनी होगी जहां से आप सॉफ्टवेयर को Securely डाउनलोड कर सकें! तो यहां हम आपको एक इंटरनेट पर पॉपुलर वेबसाइट Filehippo को suggest करेंगे! जहां से आप अपने कंप्यूटर के लिए विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते है!


अब वेबसाइट पर आने के बाद Search bar में उस सॉफ्टवेयर का नाम टाइप करें! जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं software सर्च करने के बाद रिजल्ट में download बटन मिलेगा पर क्लिक करें। और इस तरह जब आपके कंप्यूटर में software डाउनलोड हो जाता है!


और इस तरह आप किसी भी टाइप के सॉफ्टवेयर को आसानी से अपने PC में install कर सकते हैं। याद रहें आप जिस
भी वेबसाइट/सोर्स से अपने कंप्यूटर में किसी प्रोग्राम को इंस्टॉल कर रहे हैं वह secure हो! तो दोस्तों इस तरह आप आसानी से अपने कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर पाएंगे। लेकिन सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन में कोई दिक्कत आती है तो आप कमेंट में पूछ सकते है।


Software Update Kaise Kare?


दोस्तों यहां हम सॉफ्टवेयर के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं! तो सॉफ्टवेयर कैसे अपडेट करें! यह भी हमें पता होना चाहिए। दोस्तों हम इस ब्लॉग में पहले ही मोबाइल में सॉफ्टवेयर कैसे अपडेट करें? आपको बता चुके हैं लेकिन अब हम यहां बात करेंगे कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर कैसे अपडेट करें!


आप अपने कंप्यूटर में जिस भी सॉफ्टवेयर को अपडेट करना चाहते हैं! क्या उस सॉफ्टवेयर का अपडेट अभी तक आया है या नहीं! यह पता करने के दो तरीके हैं या तो आप उस सॉफ्टवेयर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं! और वहां से उसके लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं!


या फिर एक बेस्ट वेबसाइट है filehippo जहां से आपको अपने कंप्यूटर के लिएलगभग सभी टाइप्स के सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट अपडेट मिल जाते हैं फाइल हिप्पो वेबसाइट पर विजिट कर आपको उस सॉफ्टवेयर को सर्च करना होगा और सर्च करने के बाद आप उस सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड कर पाएंगे।


जैसा कि आप जानते होंगे यदि हम अपने डिवाइस में अपडेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो हमें इसके कई सारे फायदे मिलते हैं जैसे कि App smoothly काम करता है! secure रहता है साथ ही पिछले वर्जन में जो कमियां थी उन्हें भी डेवलपर द्वारा नए अपडेट में ठीक किया जाता है।


अतः मोबाइल हो या कंप्यूटर यूजर हम सभी को अपने मोबाइल में Updated सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए।


  • VPN क्या है – What Is VPN In Hindi

  • कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है – What Is Hardware In Hindi

सॉफ्टवेयर से पैसे कैसे कमाएं?


दोस्तो ऊपर हमने बात की की सॉफ्टवेयर को किस तरीके से आप बना सकते हैं! अब कई यूजर्स के मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि क्या सॉफ्टवेयर के जरिए पैसे कमाए जाते हैं! तो बिल्कुल आप अपना खुद का एक सॉफ्टवेयर बनाकर पैसे कमा सकते हैं।


दोस्तों यदि आपके पास सॉफ्टवेयर बनाने का अनुभव है और आप computer या mobile के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करते हैं तो फिर आप किसी भी कैटेगरी का एक यूनिक सॉफ्टवेयर डेवलप कर सकते हैं! और उसे इंटरनेट पर पब्लिश कर सकते हैं! यदि लोगों को आपका यह सॉफ्टवेयर पसंद आएगा और उन्हें उपयोगी लगता है तो आपके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेंगे।


दोस्तों बता दें यदि आप android App बनाकर उसमें Ads से पैसा कमाना चाहते हैं तो Admob एक प्रोग्राम है जहां से आप अपने App में ऐड लगा सकते हैं! साथ ही यदि आप प्रीमियम App को डेवलप कर रहे हैं तो आप उसे paid भी बना सकते हैं।


जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर आपके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेंगे! उतना आपको फायदा होगा। दूसरा यदि आप खुदका सॉफ्टवेयर नहीं बनाना चाहते हैं तो इस इंटरनेट युग में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की काफी डिमांड है आप अपनी skills से दूसरों के लिए काम कर ऑनलाइन अच्छा पैसा कमा सकते हैं।


ऑनलाइन तरीका यह है कि आप Fiverr, freelancer जैसी किसी भी genuine freelancing वेबसाइट में जाएं! और यहां पर अनेक ऐसे लोग हैं जो अपने बिजनेस के लिए या किसी और काम के लिए खुद का सॉफ्टवेयर बनाने वाले लोगों को तलाश करते हैं!


यदि आप सॉफ्टवेयर बनाने में expert है तो आप किसी कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर बना सकते हैं। और वे इसके बदले में आपको अच्छा प्राइस भी pay करते है लेकिन याद रखे दोस्तों यदि आप सॉफ्टवेयर clients की need के मुताबिक अच्छे से बनाते हैं तभी आपको इसका फायदा मिल पाएगा।


दूसरा तरीका दोस्तों ऑफलाइन है यदि आप किसी भी टाइप का सॉफ्टवेयर बनाना जानते हैं तो आप ऑफलाइन अपने आसपास नजदीकी लोगों को बता सकते हैं! ताकि वह अपने बिजनेस के लिए एक सॉफ्टवेयर आपसे बनवा सके और उनसे चार्ज ले सकते हैं। यदि आप भी एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में इससे पैसे कमाना चाहते हैं! तो आपको अच्छे से सॉफ्टवेयर डेवलप करना सीखना होगा।


यह भी पढ़े:



    • VPN क्या है – What Is VPN In Hindi

    • वायरस क्या है – What Is Virus In Hindi

    • फ़ायरवॉल क्या है – What Is Firewall In Hindi

    • मदरबोर्ड क्या है – What Is Motherboard In Hindi

    • राउटर क्या है कैसे काम करता है – What Is Router In Hindi


उम्मीद है की अब आपको software से related पूरी जानकारी मिल चुकी होगी, और अब आप जान गये होगे की सॉफ्टवेयर (Software) क्या है? इसके प्रकार? इसके फ़ायदे? सॉफ्टवेयर कैसे बनाये? & All About computer software in hindi?


अगर आपके पास इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करे. और अगर पोस्ट पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दे.


The post सॉफ्टवेयर क्या है? – What Is Software In Hindi appeared first on FutureTricks.

Comments

Popular posts from this blog

गूगल क्या है और किसने बनाया – What Is Google In Hindi

WhatsApp ID Kaise Banaye? WhatsApp ID Banane Ka Tarika

वर्कशीट क्या है? – What Is Worksheet In Hindi